नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मिलन प्रधान को एक पुराने केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। कुछ ही घंटे पहले ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को अच्छा उम्मीदवार बताया था और उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। जानकारी के मुताबिक पुराने एक हत्या मामले में नंदीग्राम से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। कल दोपहर पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कोर्ट में मिलन प्रधान को पेश किया जाएगा।





Source link

Write A Comment