पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुराने हत्या के केस में मिलन प्रधान की गिरफ्तारी हुई है। शनिवार को मिलन प्रधान को पुलिस हल्दिया कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि ममता बनर्जी ने आज ही मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया और अब कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान की गिरफ्तारी हो गई।

मिलन को 2007 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुए नंदीग्राम जमीन अधिग्रहण-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। खबरों के मुताबिक, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए उनके उम्मीदवार मिलन प्रधान के खिलाफ इन मामलों में चार वारंट पेंडिंग हैं-

  1. नंदीग्राम PS केस नंबर 75/07 (30.04.2007): IPC की धारा 147, 148, 149, 448, 302 और 506, और आर्म्स एक्ट की धारा 27।
  2. नंदीग्राम PS केस नंबर 221/07 (15.11.2007): IPC की धारा 147, 148, 149, 326, 364, 302 और 201।
  3. नंदीग्राम PS केस नंबर 188/07 (08.11.2007): IPC की धारा 147, 148, 149, 324, 307 और 302, और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27।
  4. खेजुरी PS केस नंबर 44/07 (30.07.2007): IPC की धारा 148/149 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/35।

पहले तीन मामलों में IPC के तहत हत्या से जुड़े आरोप शामिल हैं, चौथा मामला हथियारों से जुड़े अपराधों का है। खबरों के अनुसार, डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद चुनाव अधिकारियों ने पेंडिंग वारंट पर कार्रवाई की।

ये राजनीतिक प्रतिशोध, लोकतंत्र की हत्या- राहुल 

नंदीग्राम उपचुनाव पर सियासत गरमाती जा रही है। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। राहुल ने कहा कि बीजेपी का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं है इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है। बीजेपी चुनाव नहीं लड़ना चाहती, चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहती है। राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी। हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

कांग्रेस डेलिगेशन चांदीपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा

वहीं, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस डेलिगेशन चांदीपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा है। पार्टी के बड़े नेता भी बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली से बंगाल कांग्रेस प्रभारी प्रकाश जोशी को तुरंत वापस कोलकाता भेजा गया है। वह रात डेढ़ बजे कोलकाता पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

सीएम शुभेंदु से मुलाकात, ममता की TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, नाराज दीदी ने लगाए आरोप 





Source link

Write A Comment