रियलमी (Realme) ने रियल पब्लिक सेल (Real Public Sale) का ऐलान कर दिया है, और इस सेल का आखिरी दिन 22 जनवरी 2022 को है. सेल में ग्राहक स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी समेत कई प्रोडक्ट को सस्ते में घर ला सकते हैं. अगर आप हम बात करें स्मार्ट टीवी की तो ग्राहक यहां से रियलमी Smart TV (32 इंच) को अच्छी डील पर खरीदा जा सकता है. रियलमी.कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस 32 इंच के स्मार्ट टीवी को 15,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, और खास बात ये है कि इस टीवी पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

इतना ही नहीं इसपर 300 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है, जो कि मोबीक्विक द्वारा मिलेगा, और पेटिएम के ज़रिए 150 रुपये का कैशबैक पाया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…

(ये भी पढ़ें- बेहद सस्ता मिल रहा है OnePlus का 8GB RAM वाला बजट फोन, मिलेगी Warp Charge 30T Plus चार्जिंग)

रियलमी का 32 इंच का Smart TV HD क्वालिटी की है, जबकि 43 इंच का वेरिएंट FHD के साथ आता है. Realme Smart TV में 8.7 mm का काफी पतला बेजेल दिया गया है.

मिलेगा 24W क्वाड कोर स्पीकर
साउंड के तौर पर इस टीवी में 24 वॉट आउटपुट का क्वॉड कोर स्पीकर भी मौजूद है जो कि Dolby Audio को सपोर्ट करता है. इस स्मार्ट टीवी में 1 GB रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर और 8GB की स्टोरेज है.

रियलमी स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी सॉफ्टवेयर पर चलती है, जिसमें वॉइस और Netflix, अमेज़न प्राइम वीडियो और गूगल असिस्टेंट के लिए Hot Keys भी है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 3 HDMI, 2 USB और एक LAN, डिजिटल ऑडियो आउट और Bluetooth 5.0 मिलेगा.

(ये भी पढ़ें- BSNL का धांसू Work from Home प्लान! हर दिन मिलेगा 5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें वैलिडिटी) 

मिलेगा HDR 10 कंटेंट
रियलमी के इस स्मार्ट टीवी क्रोम बूस्ट पिक्चर इंजन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे. इसमें 7 डिस्प्ले मोड्स होंगे और 400 यूनिट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगा. खास बात है कि रियलमी के यूज़र्स इन स्मार्ट टीवी पर HDR 10 कंटेंट को भी देख सकेंगे.



Source link

Write A Comment