नई दिल्ली. भारत में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) का चलन बढ़ता जा रहा है. डिजिटल पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई (Unified Payments Interface) जैसी सुविधा आपको घर बैठे आसानी से मनी ट्रांसफर की सुविधा देती है. इसके लिए आपको केवल यूपीआई सपोर्ट करने वाले ऐप जैसे पेटीएम, फोनपे, भीम, गूगलपे आदि की जरूरत होती है. खास बात है कि यूपीआई आपको स्कैनर, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी इन में से सिर्फ एक जानकारी होने पर भी पैसे ट्रांसफर की सुविधा देता है. आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे कि आप किसी भी यूपीआई ऐप (UPI App) के जरिए आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड (ICICI Credit Card) के बिल का पेमेंट कर सकते हैं.
आज मार्केट में क्रेड (CRED), पेटीएम (Paytm), मोबिक्विक (Mobikwik), फोनपे (Phonepe), अमेजन पे (Amazon Pay) जैसे कई लोकप्रिय थर्ड पार्टी मोबाइल एप्लीकेशन हैं जिसके जरिए आप अपना क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट कर सकते हैं. हालांकि इन ऐप के जरिए पेमेंट करने पर सेटल्ड होने में देरी हो सकती है. वहीं, यूपीआई के जरिए पेमेंट करने पर तुरंत ही आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट में यह रिफलेक्ट हो जाता है.
UPI ऐप के जरिए आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाने का प्रोसेस
>> सबसे पहले BHIM, Paytm, Phonepe, Amazon या कोई यूपीआई एप्लीकेशन को ओपन करें.
>> Send Money या Send Money To Anyone या Transfer Money आदि पर क्लिक करें.
>> इसके बाद UPI ID डालने का ऑप्शन दिखेगा.
>> अब UPI ID की जगह ccpay.16 Digit Credit Card Number@icici डालें. इसे वैरिफाई करने पर आपका नाम नहीं दिखकर Credit दिखेगा.
>> अब अमाउंट डालकर Proceed पर क्लिक करें.
>> अब यूपीआई ऐप में लिंक्ड बैंक अकाउंट के जरिए UPI PIN डालकर पेमेंट पूरा करें.
ये भी पढ़ें- SBI Card PULSE: फिटनेस पर ध्यान देने वालों के लिए एसबीआई ने पेश किया खास क्रेडिट कार्ड, जानिए फीचर्स
क्या है यूपीआई
बता दें कि यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकता है. यूपीआई के माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं. वहीं, अनेक बैंक अकाउंट को एक यूपीआई ऐप के जरिए संचालित कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Credit card, Google pay, ICICI bank, Paytm, Phonepe, Upi