How To Make Desi Ghee From Malai Easily : कई लोग बाजार से घी (Ghee) लाने के बदले घर (At Home) पर घी निकालना अधिक पसंद करते हैं. घर पर बना घी अधिक शुद्ध और टेस्टी होता है. हालांकि कई बार घी निकालने में अधिक मेहनत और समय लग जाता है. विंटर (Winter) के मौसम में घर पर घी निकालने में कई बार लोगों को समस्या आती है. इस वजह से कई घरों में लोग विंटर में घर की बजाय बाजार से खरीदकर घी का सेवन करते हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है और आप विंटर में बेहतर तरीके से घर पर घी नहीं निकाल पाने की वजह से खरीदकर घी खाते हैं तो ये परेशानी अब आपकी दूर हो जाएगी. यहां हम आपके लिए घी निकालने का आसान तरीका लेकर आए हैं. इस तरीके से आप एक सप्ताह मलाई जमाकर एक लीटर तक घी बड़े ही आसानी से निकाल सकते हैं. घी बनाने का ये तरीका आसान भी है और कम समय में बनने वाला भी है. तो आइए यहां हम आपको बताते हैं कि आप ठंड के मौसम में घर पर मलाई से दानेदार घी कैसे निकाल सकते हैं.
विंटर में मलाई से घी इस तरह निकालें
-अगर आप घर पर दूध से मलाई जमा करते हैं तो बेहतर होगा कि आप टोन्ड मिल्क की बजाय फुल क्रीम मिल्क घर पर लाएं. इसे आप जितना अधिक उबालेंगे, ठंडी होकर मलाई उतनी अधिक निकलेगी.
इसे भी पढ़ें : घर पर मक्के की रोटियां बनाते समय फॉलो करें दादी मां के सीक्रेट टिप्स, रोटियां बनेंगी गोल
-मलाई आप एक सप्ताह से 15 दिन तक एक कटोरी में रखकर फ्रिज में जमा करें. जब आधा या 1 किलो मलाई जमा हो जाए तब इसका घी निकालें.
-जिस दिन मलाई से घी निकालना हो, उस दिन घी निकालने से कुछ घंटे पहले फ्रिज में रखी मलाई को बाहर नॉर्मल रूम टेंपरेचर में निकालकर रखें. आप ऐसा 4 से 5 घंटे पहले कर सकते हैं.
-जब आप मलाई को रूम टेंपरेचर में रखें तो इसके करीब एक घंटे बाद देखेंगे कि मलाई हल्की सी नरम हो गई है. अब एक चम्मच दही को इस मलाई में डाल दें और थोड़ा सा फेंट लें. इसे फिर से ढककर एक घंटे के लिए रख दें.
-एक घंटे बाद आप देखेंगे कि मलाई दही के डालने पर और अधिक नरम हो गई है. अब एक चम्मच की मदद से इसे फेंटना शुरू करें. बीच बीच में गुनगुना पानी इसमें मिलाते रहें और फेंटते रहें.
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में मिलने वाली फ्रेश मेथी साग से इस तरह बनाएं कसूरी मेथी, सालभर बढ़ाएगी खाने का जायका
-पांच मिनट तक फेंटने के बाद मलाई से पानी और मक्खन अलग होने लगेगा. कुछ देर और फेंटने पर आप देखेंगे कि मक्खन अलग पानी में तैर रहा है. इसे हाथों से एक तरफ गोला बनाकर समेटें और निकाल कर अलग कढ़ाई में रखते जाएं.
-अब कढ़ाई में रखे मक्खन के गोले को धीरे धीरे पानी से धो लें. ऐसा करने से इससे छाछ अलग हो जाएगा.
-अब इनसे बचे मक्खन को कढ़ाई में डालकर गैस पर रखें. कढ़ाई गर्म होने के बाद कुछ ही देर में मक्खन और घी अलग अलग होने लगेगा. ठंडा होने से पहले इसे किसी साफ बर्तन में छानकर भर लें.
-आपका शुद्ध दानेदार देसी घी तैयार है.
टिप्स –
-गर्मियों में मलाई के फेंटते समय ठंडा पानी डाला जाता है जबकि सर्दियों में हल्का गर्म पानी डाला जाता है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Food, Lifestyle, Tips and Tricks