Image Source : T-SERIES
Main Chala Out: सलमान खान नया सॉन्ग रिलीज, फैंस लुटा रहे हैं प्यार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के अपकमिंग सॉन्ग ‘मैं चला’ को रिलीज कर दिया गया है। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। गुरु रणधावा की आवाज में रिकॉर्ड किए गए इस सॉन्ग को 22 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे रिलीज किया गया। इस गाने में सलमान खान एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल नजर आएं हैं। इतना ही नहीं इस गाने को गुरु रंधावा के अलावा यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी हैं।  

सलमान खान ने सोशल मीडिया में गाने को रिलीज किया है। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा, ”मैं चला रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हो गया है। अभी ट्यून करें!’

सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल स्टारर इस लव सॉन्गका निर्देशन शबीना खान ने किया है। इसे शब्बीर अहमद ने कंपोज और लिखा है। गाने को भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज की तरफ तैयार किया गया है।

इस गाने के बनने के पीछे की कहानी काफी रोचक है। ये गाना दरअसल सलान खान की हालिया फिल्म अंतिम के लिए बना था। इसमें सलमान खान के अपोजिट प्रज्ञा जायसवाल को लिया गया था और लव ट्रेक भी दिखाया जाना था।  लेकिन बाद में मेकर्स ने फिल्म से ये गाना ही नहीं सलमान का लव ट्रेक ही हटा दिया। सीन कटने से प्रज्ञा जायसवाल मायूस हो गई तो सलमान खान ने उनसे कमिटमेंट किया कि ये गाना जरूर रिलीज किया जाएगा।

अब ये गाना सिंगल के तौर पर रिलीज किया जा रहा है। इसके बाद सलमान खान के फैंस कह रहे हैं कि सलमान खान जो वादा करते हैं वो निभाते जरूर है। 

इस गाने को गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर गाया है। यूलिया ने गुरु रंधावा के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में कहा कि मैं चला एक बहुत ही भावपूर्ण गीत है, जिसे बहुत प्यार से लिखा गया है। हमने इसमें अपना दिल लगा दिया है और मुझे उम्मीद है कि यह लोगों की आत्मा को छू जाएगा। मैं गुरु की आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। वह एक अद्भुत कलाकार हैं।

यहां देखें





Source link

Write A Comment