वॉट्सऐप (WhatsApp) के लेटेस्ट में यूज़र्स को वॉट्सऐप वेब के लिए अडिशनल फीचर दिया गया है, जो कि यूज़र्स को फोटो को स्टिकर में बदलने की अनुमति देता है. WABetaInfo के मुताबिक अब वॉट्सऐप डेस्कटॉप के नए बीटा वर्जन 2.2147.9 रिलीज़ के साथ अब वॉट्सऐप वेब या डेस्कटॉप वर्जन को स्टिकर स्टोर मिलेगा. इससे पहले यूज़र्स सिर्फ उन्हीं स्टिकर को दूसरे को भेज सकते थे, जो कि पहले से वॉट्सऐप मोबाइल ऐप चैट में रिसीव या सेंड किए गए हों. लेकिन अब नया फीचर आने के बाद वेब में भी वॉट्सऐप स्टिकर स्टोर मिलेगा, जिससे यूज़र्स अपने हिसाब से सर्च करके किसी को भी सेंड कर सकते हैं.
नई रिपोर्ट के मुताबिक ये नया फीचर सिर्फ उन यूज़र्स के लिए उपलब्ध है जिन्होंने डेस्कटॉप बीटा वर्जन के लिए एनरोल किया है. हालांकि कहा जा रहा है कि ये फीचर जल्द सभी यूज़र्स के लिए पेश किया जाएगा.
WhatsApp Web में स्टिकर पैनल पर प्लस आइकन पर जाकर स्टिकर स्टोर ओपेन करें. ध्यान देने वाली बात ये है कि वेब के स्टिकर स्टोर वही हैं जो कि एंड्रॉयड और iOS वॉट्सऐप वर्जन पर मौजूद हैं. हालांकि ये वेब और डेस्कटॉप वर्जन पर अलग तरह से काम करेगा.
जानकारी के लिए बता दें कि वॉट्सऐप ऐप पर जिस तरह स्टिकर पैक को डाउनलोड किया जा सकता है, उस तरह वॉट्सऐप वेब पर नहीं किया जा सकता है. वॉट्सऐप वेब पर स्टिकर भेजने के लिए ग्राहकों को पैक में से एक-एक स्टिकर को सेलेक्ट करके भेजना होगा. साथ ही स्टिकर पर टैप करने पर आपको ये भी दिखाई देगा कि वह किस स्टिकर पैक का हिस्सा है.
वॉट्सऐप ने बंद किए इतने भारतीय अकाउंट
इससे पहले खबर मिली थी कि वॉट्सऐप ने अक्टूबर महीने में 20 लाख से ज्यादा अकाउंट बंद कर दिए. वॉट्सऐप ने नए आईटी नियम (New IT Rules) का पालन (compliance) शुरू कर दिया है. इन नियमों के तहत वॉट्सऐप ऐप को सब्सक्राइबर्स की तरफ से 500 शिकायतें मिली हैं.
वॉट्सऐप ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर महीने में प्लेटफॉर्म पर 2,069,000 भारतीय अकाउंट पर पाबंदी लगाई गई थी. वॉट्सऐप का कहना है कि भारतीय यूजर्स के खातों की पहचान +91 फोन नंबर के जरिए की जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Whatsapp, WhatsApp Account, WhatsApp Features, Whatsapp groups, Whatsapp update