Flipkart पर मोबाइल सेविंग डेज़ सेल (Mobile Saving Days Sale) के खत्म होने में बस कुछ ही घंटे बाकी है, ऐसा इसलिए क्योंकि आज (24 जनवरी 2022) इस सेल का आखिरी दिन है. सेल में ग्राहकों को टॉप सेलिंग मोबाइल और एसेसरीज़ पर 40% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. सेल में से ग्राहक पॉपुलर ब्रांड के फोन पर भारी छूट पा सकते हैं. इस सेल में ऑफर के तौर पर नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी दिया जा रहा है. सेल में 12जीबी रैम वाले 5जी फोन iQoo Z5 5G पर भी छूट दी जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन को 23,990 रुपये के शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, और बेस्ट ऑफर के तहत ग्राहक इसे 20,490 रुपये में खरीद सकते हैं. यानी कि इसपर 3,500 रुपये की छूट मिल जाएगी. आइए जानते हैं कैसे हैं फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस…

(ये भी पढ़ें- 6 हज़ार रुपये से भी सस्ता हुआ 5000mAh बैटरी वाला शानदार स्मार्टफोन, मिलेगा डुअल कैमरा)

iQoo Z5 5G में 6.67 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है. ये फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Origin OS 1.0 पर काम करता है. इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन में 4 जीबी तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन की भी सुविधा है.

मिलेगा 64 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर iQoo Z5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें पहला लेंस 64 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.79 है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 है. वहीं इसका तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

(ये भी पढ़ें- Jio का धांसू रिचार्ज प्लान! मिलेगा 100GB डेटा, फ्री कॉलिंग के साथ पाएं Netflix और Disney+ Hotstar VIP)

बेहतर गेमिंग के लिए फोन में लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है. इसमें अल्ट्रा गेम मोड 2.0 भी दिया गया है. पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G (n1/ n5/ n8/ n28/ n41/ n77/ n78), ट्राई बैंड वाई-फाई (2.4GHz, 5.1GHz, 5.8GHz), ब्लूटूथ v5.2, USB टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक, जीपीएस, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है.

Tags: 5G Smartphone, Flipkart, Tech news



Source link

Write A Comment