Image Source : INSTAGRAM
shukra dosh upay

Highlights

  • शुक कमजोर होने से शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है
  • जानिए कमजोर शुक्र के लक्षण और उपाय

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वृष राशि और तुला राशि का स्वामी माना जाता है। शुक्र को ऐश्नर्य और सुख-समृद्धि देने वाला ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की जन्मपत्रिका में शुक्र उच्च स्थिति में होगा उन्हें कभी भी शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट नहीं होगा। इसके साथ ही हर काम में सफलता प्राप्त होगी। वहीं इसके उल्टे दिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है उन लोगों को शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानिए कुंडली में शुक्र कमजोर होने के लक्षण और इस ग्रह को कई ज्योतिषी उपायों के द्वारा मजबूत किया जा सकता है। 

हीरा नहीं पहन सकते तो पहनिए जरकन, बरसेगा पैसा और घर आएगी संपन्नता

कमजोर शुक्र होने के लक्षण

  • लगातार चेहरे की चमक कम होती जाती है
  • आंखों की रोशनी दिन प्रतिदिन कम होती जा रही हो
  • आकर्षण छीन लेता है
  • आर्थिक स्थिति को खराब हो जाती है
  • पुरुषों के विवाह में अड़चने आना।
  • कमर और पिंडलियों में अधिक दर्द होना। 
  • जीवन में दरिद्रता का आगमन होना
  • रात को सोने से पहले अधिक मिठाई खाने का मन होना।
  • वैवाहिक सुख कम हो जाना
  • शुक्र की स्थिति खराब होने पर लोगों का चरित्र भी प्रभावित होता है। 

हर समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा लहसुनिया रत्न, लेकिन ये लोग भूलकर भी न पहने

शुक्र कमजोर करने के उपाय

  1. सफेद चीजें जैसे चंदन, चावल,वस्त्र, फूल, चांदी, घी, दही, शक्कर आदि को कन्या को दान करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है। 
  2. शुक्रवार के दिन चीनी को आटा खिलाएं। इससे लाभ मिलेगा। 
  3. ऊं शुं शुक्राय नम: या ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः आदि मंत्र का जाप करें। 
  4. कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें। 
  5. शुक्र को प्रबल करने के लिए हीरा, पुखराज या जरकन रत्न पहन सकते हैं। 
  6. शुक्र ग्रह को सफेद रंग अत्यधिक प्रिय है। इसलिए सफेद रंग के वस्त्र धारण करना लाभतकारी होगा।
  7. पानी में इचायची डालकर स्नान करें। इससे भी शुक्र मजबूत होगा। 

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन बिल्कुल भी न करें ये काम, मां सरस्वती हो जाएगी नाराज

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इसलिए पहले ज्योतिष एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। 





Source link

Write A Comment