Instant Veggie Snacks Ideas for New Year Party : आज साल का अंतिम दिन है और हर कोई नए साल की पार्टी (New Year Party) के लिए मेन्यू तैयार करने में बिजी है. ऐसे में अगर आप वेजिटेरियन हैं या मीट खाना पसंद नही करते हैं तो आपको बता दें कि आप अपने न्यू ईयर हाउस पार्टी में काफी अच्छे वेजी स्नैक्स (Veggie Snacks) को मेन्यू में शामिल कर सकते हैं. न्यू ईयर हाउस पार्टी को खास बनाने में ये वेजी स्नैक्स समय भी कम लेंगे और स्वाद में भी लाजवाब बनेंगे. तो आइए हम जानते हैं कि आप कौन कौन से इंस्टेंट (Instant) वेजी स्नैक्स पार्टी की मेन्यू में आसानी से शामिल कर सकते हैं.
न्यू ईयर हाउस पार्टी के लिए बनाएं ये इंस्टेंट वेजी स्नैक्स
1.स्टफ्ड मशरूम
न्यू ईयर पार्टी को खास बनाने के लिए आप इस स्वादिष्ट स्टफ्ड मशरूम रेसिपी को जरूर अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं.न्यू ईयर पार्टी में मेहमानों को सर्व करने के लिए ये एक परफेक्ट ऐपिटाइजर है. इसे आप किसी भी कोल्ड बेवरेज के साथ ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : New Year Party Instant Snacks: न्यू ईयर पार्टी के लिए झटपट बनाएं एग पेपर फ्राई, खाते ही दिल होगा हैप्पी
2.ब्रेड पिज्जा
अगर आपकी पार्टी में यंग और बच्चे भी शामिल हो रहे हैं तो ब्रेड पिज्जा आपकी पार्टी मेन्यू में जरूर शामिल होनी चाहिए. ये ट्रेडिशनल पिज्जा बेस से अलग ब्रेड स्लाइस पर बना सकते हैं जो किफायती होने के साथ साथ कम वक्त भी बनने में लेता है. इस तरह आप क्लासिक पिज्जा रेसिपी में थोड़ा-सा ट्विस्ट लाकर इस डिश से अपने मेहमानों का दिल जीत सकते हैं.
3.ड्राई वेज मंचूरियन
इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है. ये डिश इंडियन और चाइनीज कुजीन का एक अनोखा फ्यूजन है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. इसे न्यू ईयर पार्टी में स्नैक्स के रूप में आप मेन्यू में जरूर शामिल करें.
4.फ्रेंच फ्राईस
आप अपने न्यू ईयर पार्टी में स्टार्टर की शुरुआत फ्रेंच फ्राईज से कर सकते हैं. आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले फ्रोजने फ्रेंच फ्राइज खरीदकर फ्रिज में रख लें और 2 मिनट में छानकर इसे मेहमानों के लिए परोस लें.
5.मोजेरेला चीज़ स्टिक
अगर आप मेहमानों को कुछ नया खिलाना चाहते हैं तो आप मोजरेला चीज़ स्टिक्स को सेलेक्ट कर सकते हैं. इसे आप कोल्ड या हॉट कॉफी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
6.नाचोज़ भेल
आप इसे बनाने के लिए बाजार से नाचोस की बड़ी दो से तीन पैकेट खरीद लें और प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और नींबू को काटकर बाउल में साथ मिलाकर भेल बना लें. इसे इंस्टेंट बनाकर आप मेहमानों के सामने परोस सकते हैं और पार्टी का मजा ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : New Year Special Recipe: नए साल पर हाउस पार्टी में सर्व करें स्पेगेटी, सब वाह-वाह करते रह जाएंगे
7.पनीर पोटैटो बॉल्स
पनीर पोटैटो बॉल स्वाद में जितनो लजीज होते हैं इन्हें बनाना भी आसान होता है. इसे आप पार्टी शुरु होने से पहले बनाकर फ्रिजर में रख दें और पार्टी के समय फ्राई कर गर्मागर्म परोसें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Food, Lifestyle, New year, New Year Celebration