Image Source : INDIA TV
महात्मा गांधी के विचार

देश और दुनिया को अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाने वाले बापू की आज पुण्यतिथि है। आज पूरा राष्ट्र अपने राष्ट्रपिता को याद कर रहा है। बापू के बताए रास्ते पर चलकर न केवल समाज को बदला जा सकता है, बल्कि देश और दुनिया को भी नई राह दी जा सकती है। नौजवान पीढ़ी के लिए बापू के अनमोल विचार नए जमाने के संदर्भ में काफी मायने रखते हैं। इन पर अमल किया जाए तो समाज के साथ साथ देश को भी और उन्नत किया जा सकता है। 

 
आइए बापू के उन विचारों को जानते हैं जो वर्तमान संदर्भ में भी जनता को सही रास्ता दिखाने में मदद करते हैं।
 
1. खुद में वो बदलाव कीजिए जो आप दूसरों में देखना चाहते हैं। 
 
2. पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।

महात्मा गांधी के विचार

Image Source : INDIA TV

महात्मा गांधी के विचार

 
3. जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप निडर होकर चलेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने आजादी हासिल कर ली है।
 
4. एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।

महात्मा गांधी के विचार

Image Source : INDIA TV

महात्मा गांधी के विचार

 
5. शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
 
6. विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता हैं।
  
7. भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।

महात्मा गांधी के विचार

Image Source : INDIA TV

महात्मा गांधी के विचार

 
8. हो सकता है हम ठोकर खाकर गिर पड़ें पर हम उठ सकते हैं; लड़ाई से भागने से तो इतना अच्छा ही हैं।
 
9. मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूं, ना की उनकी गलतियों को गिनता हूं।
 
10. अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली हैं।





Source link

Write A Comment