Budget 2022

Highlights

  • बजट में कई चीजों पर टैक्स घटाने का फैसला किया गया है
  • केंद्र सरकार की ओर से टैक्स घटाने से कई चीजें सस्ती होंगी
  • वहीं, कई जगह सरचार्ज लागने का फैसला किया गया है जिससे कुछ चीजें महंगी होंगी

नई दिल्ली। वित्ती मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण खत्म हो गया है। बजट में कई ऐसी घोषणाएं की गई हैं जिसका असर आपके द्वारा इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों पर पड़ेगा। कुछ चीजें सस्ती होंगी तो कुछ पर बोझ बढ़ेगा जिससे वो महंगी हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि बजट के बाद कौन—कौन सी चीजें सस्ती होंगी और ​किसकी कीमत बढ़ेगी। 

क्या-क्या होगा सस्ता: चमड़ा, कपड़ा, खेती का सामान, पैकेजिंग के डिब्बे, पालिश्ड डायमंड, विदेशी छाता, मोबाइल फोन चार्जर और जेम्स एंड ज्वैलरी सस्ते होंगे। जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।

क्या-क्या होगा महंगा:


कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को खत्म करते हुए 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है। इसके चलते विदेशी छाते महंगे होंगे। 





Source link

Write A Comment