Priyanka Gandhi released Congress manifesto
Highlights
- सरकार बनेगी तो 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा-प्रियंका
- कोरोना के दौरान जिनको दिक्कत हुई उनको 25 हज़ार रुपए देंगे-प्रियंका
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने, रोजगार से लोगों के इलाज तक के वादे किए गए हैं। घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता से मिले सुझावों के आधार पर हमने यह घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में लोगों की आवाज शामिल है। इसमें, रोजगार, महंगाई के मुद्दे अहम हैं।