वेज थुक्पा रेसिपी (Veg Thukpa Recipe): थुक्पा, तिब्बत का पारंपरिक नूडल सूप है और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी काफी फेमस है. कड़कड़ाती ठंड के दौरान इसका सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है. वेज थुक्पा में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होतै हैं. आज हम आपको घर पर वेज थुक्पा बनाने की रेसिपी बताएंगे. वेज थुक्पा कई सारे वेजिटेबल्स को मिलाकर बनाया जाता है. वेज थुक्पा को बनाना काफी आसान है और एक बार खाने के बाद आप इसकी डिमांड बार बार करेंगे. इसमें ढेर सारे वेजिटेबल्स के साथ साथ लहसुन, सोया सॉस और नूडल्स डाला जाता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

इसे भी पढ़ें: भारत के इन 6 फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में जानें

वेज थुक्पा बनाने के लिए सामग्री
1 पैकेट नूडल्स
1/4 कप बीन्स
1/2 कप पत्ता गोभी (टुकड़ों में कटा हुआ)
1/2 कप प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
1/2 कप स्प्रिंग अनियन
4 कप सब्जी शोरबा
2 टी स्पून तेल
1/2 टेबल स्पून स्वीट चिली सॉस
2 टी स्पून सोया सॉस
स्वादानुसार गरम मसाला
स्वादानुसार काली मिर्च
स्वादानुसार नमक
4 लहसुन की कलियां (टुकड़ों में कटी हुई)
1/4 कप गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ)

इसे भी पढ़ें: मीठा पसंद है तो ट्राई करें गुजरात की ‘स्पेशल स्वीट डिश मोहन थाल’

वेज थुक्पा बनाने की वि​धि
-एक कड़ाही में तेल गरम करें. अब उसमें कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें.
-एक बार जब प्याज ट्रांसपेरेंट हो जाएं तो नमक के साथ अन्य कटी हुई सब्जियां जैसे बीन्स, गाजर, पत्ता गोभी और हरी प्याज उसमें डालें.
-सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
-अब गरम मसाला, स्वीट चिली सॉस, सोया सॉस, चिली सॉस जैसे मसाले डालें और फिर से मिलाएं.
-अब इसमें सब्जी शोरबा डालें और इसे 5 मिनट तक उबलने दें.
-अब कटा हुआ हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से मिलाएं और 5 मिनट के लिए फिर से उबाल लें.
-अंत में उबले हुए नूडल्स और जीरा पाउडर डालें. इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट के लिए इसे उबलने दें.
-आपका वेज थुक्पा तैयार है. इसे गर्मागरम सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle



Source link

Write A Comment