Oppo Reno 7 5G Pre Booking Offers: फटाफट चार्ज होने और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाले Oppo Reno 7 5G स्मार्टफोन की बुकिंग आज से शुरू हो गई है. आप इस फोन को ओप्पो ई-स्टोर या फ्लिपकार्ट (Filpkart) से प्री-बुक कर सकते हैं. कंपनी इस फोन पर कुछ शानदार ऑफर्स भी दे रही है. फोन की प्री-बुकिंग पर आप बैंक ऑफर्स के तहत 10 फीसदी का कैशबैक और 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं.

ओप्पो ने अपनी रेनो 7 सीरीज के स्मार्टफोन 4 फरवरी को भारत में लॉन्च किए थे. अब इनकी बुकिंग शुरू हुई है. कंपनी ने एक ऑनलाइन इवेंट में रेनो 7 सीरीज के OPPO Reno7 5G और OPPO Reno7 Pro 5G स्मार्टफोन पेश किए थे.

OPPO Reno7 5G स्मार्टफोन की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है. OPPO Reno7 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह फोन 39,999 रुपये पर खरीदा जा सकता है. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- आ रहा है गेमिंग फीचर्स के साथ धांसू स्मार्टफोन Asus ROG Phone 5s, इस दिन होगा लॉन्च

क्या है इस फोन में खास
Oppo Reno 7 5G स्मार्टफोन में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट औक 180Hz तक के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है.

OPPO Reno7 5G स्मार्टफोन दो नए रंगों Starlight Black और Startrails Blue में पेश किया गया है. ओप्पो रेनो 7 स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स 709 सेंसर (Sony IMX709 sensor) दिया हुआ है. कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि Sony IMX 709 Ultra सेंसर मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने दुनिया का पहला सेंसर है. यह स्मार्टफोन नोटिफिकेशन लाइट ओर्बिट ब्रीथिंग लाइट (Orbit Breathing Light) के साथ आएगा. मैसेज आने पर यह लाइट यूजर्स को अलर्ट करेगी.

कैसा है कैमरा
Oppo Reno 7 5G के डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा डिजाइन मिलता है. फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है. फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है. इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया हुआ है. इसमें Sony IMX709 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है.

Oppo Reno 7 5G स्मार्टफोन 65W फास्ट चार्जिंग के साथ बिक्री के लिए उतारा गया है. इसमें 4500 एमएएच बैटरी दी हुई है. महज 5 मिनट चार्ज करने पर आप इनमें 4 घंटे का वीडियो देख सकते हैं. केवल 31 मिनट में यह फोन फुल चार्ज हो सकता है.

Tags: 5G Smartphone, Flipkart, Flipkart sale, Mobile Phone, Oppo, Smartphone





Source link

Write A Comment