फ्रूट केक रेसिपी (Fruit Cake Recipe): फ्रूट केक (Fruit Cake) एक ऐसी फू़ड डिश है जिसे बच्चों के साथ बड़े भी काफी पसंद करते हैं. वेलेंटाइन वीक (Valentine’ Week) के दौरान अपने पार्टनर के लिए फ्रट केक बनाना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. हग डे (Hug Day) के खास मौके पर भी अपने सोलमेट के लिए आप घर पर ही स्वाद और मिठास से भरा फ्रूट केक तैयार कर सकते हैं. इसकी मिठास आपके रिश्तों को मजबूत करने के काम भी आएगी. कोरोना की वजह से ज्यादातर लोग इस बार वेलेंटाइन वीक घर पर ही सेलिब्रेट कर रहे हैं, ऐसे में अपने साथी के लिए घर पर ही फ्रूट केक बनाया जा सकता है.

फ्रूट केक बनाने के लिए सामग्री
मैदा – डेढ़ कप
चीनी का बूरा – 1/2 कप
दूध – 3/4 कप
कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप
मक्खन – 3/4 कप
टूटी फ्रूटी – 1/2 कप
अखरोट – 1/2 कप
काजू – 1/2 कप
बादाम – 1/2 कप
किशमिश – 1/2 कप
बेकिंग सोड़ा – 1/2 टी स्पून
बेकिंग पाउडर – 1 टी स्पून
फ्रूट केक बनाने की विधि
फ्रूट केक बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, अखरोट) को लें और उनके टुकड़े कर लें. इसके बाद किशमिश को कपड़े से साफ कर लें. अब एक बर्तन में मैदा लें और उसमें बेकिंग सो़ड़ा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और फिर उसे छान लें. अब एक अन्य बर्तन लें और उसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर उसमें कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी का बूरा मिला दें. इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें. जब मिश्रण फूला सा नजर आने लगे तो फेटना बंद कर दें.

इसे भी पढ़ें: दिन में लगी हो हल्की भूख तो ट्राई करें मिक्स वेज उत्तपम
अब इस मिश्रण में दूध डालें और दोबारा फेंट लें. इसके बाद मिश्रण में छानकर रखा मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. आखिर में मिश्रण में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और टूटी फ्रूटी डालकर सभी को अच्छी तरह से फेंटते हुए मिक्स कर दें.
अब ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर प्रीहीट करने के लिए रख दें. इसके बाद केक बनाने वाले बर्तन के तले में मक्खन लगाकर उसे चिकना कर दें. अब बर्तन के तेल की साइज का बटर पेपर काटर उसमें रख दें और उस पर भी बटर लगा दें. अब इस बर्तन में तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें. इसके बाद लगभग 25 मिनट तक ओवन में केक को बेक करें. इसके बाद केक सेट हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Cup Cake Recipe: कप केक बनाकर अपने पार्टनर को करें इम्प्रेस
केक पूरी तरह से बेक हो जाने के बाद उसे ओवन से निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने के बाद तेज छुरी की मदद से केक के चारों ओर घुमाकर उसे बर्तन से अलग कर लें और फिर निकाल लें. इस तरह आपका स्वादिष्ट फ्रूट केक बनकर तैयार हो चुका है. इसे आप अपने पार्टनर के साथ खाकर खुशियां बांट सकते हैं.

Tags: Food Recipe, Lifestyle, Valentine Day, Valentine week



Source link

Write A Comment