Breakfast Foods: कोरोना महामारी की वजह से बेपटरी हुई जिंदगी अब दोबारा धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है. इसके साथ ही स्कूल और वर्किंग लाइफ भी अपनी पुरानी रफ्तार में लौटाना शुरू हो चुकी है. ऐसे में अब एक बार फिर खुद को पहले की तरह शेड्यूल करने का वक्त आ चुका है. खुद को पहले जैसे रूटीन में डालने में थोड़ा वक्त लगना लाजमी है, ऐसे में दिनभर खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए हेल्दी फूड डाइट लेना भी ज़रूरी है. इसके लिए आपका ब्रेकफास्ट टेस्टी होने के साथ हेल्दी होना भी ज़रूरी है. आज हम आपको 5 ऐसे ‘सुपर हेल्दी’ फू़ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर आप खुद को फिट रखने के साथ ही दिनभर एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं.
इन फू़ड्स को बनाएं ब्रेकफास्ट का हिस्सा
1. बेक्ड ओट्स (Baked Oats) – ओट्स एक ऐसा फूड आइटम है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत के लिए काफी फायदा करता है. ओट्स में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो बॉडी के लिए बेहद जरूरी है. इसके साथ ही ओट्स जटिल कार्ब्स का भी सबसे बढ़िया स्त्रोत है. इससे दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहती है. ओट्स को अगर बैरिज़ (Berries) के साथ खाया जाए तो ये और भी फायेदमंद हो जाता है. इससे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C भी मिल जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आवश्यक होता है.
2. फ्रूट सलाद (Fruit Salad) – ब्रेकफास्ट के लिए वेजिटेबल सलाद एक हेल्दी फूड होता है, लेकिन कई लोग वेजिटेबल सलाद खाना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में वेजिटेबल सलाद के बजाय फ्रूट सलाद को ब्रेकफास्ट में शामिल किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए मौसमी फलों के साथ ही बैरिज़ को मिक्स किया जा सकता है. पोषक तत्वों से भरपूर ये नाश्ता दिनभर तरोताजा रखने के लिए काफी है.
इसे भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बनाएं ब्रेड पोटैटो बॉल्स, मिनटों में हो जाएंगे तैयार
3. ब्लैक बीन्स के साथ अंडे (Eggs With Black Beans) – प्रोटीन से भरपूर अंडे ब्रेकफास्ट में कई घरों में लगभग रोजाना इस्तेमाल किए जाते हैं. ब्लैक बीन्स के साथ अंडे का आमलेट काफी बनाया जा सकता है. इसके अलावा आप चाहें तो ब्लैक बीन्स को पहले उबालकर उसमें नमक डालकर अंडे के साथ नाश्ते में ले सकते हैं. प्रोटीन और फाइबर का ये पॉवरफुल डोज आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखेगा.
4. ग्रिल्ड चीज सैंडविच (Grilled Cheese Sandwich) – बॉडी की एनर्जी को बूस्ट करने के लिए कार्बोहाइट्रेड भी पर्याप्त मात्रा में मिलना ज़रूरी होता है. इसके लिए नाश्ते में ग्रिल्ड चीज सैंडविच बनाकर खाया जा सकता है. गेहूं की ब्रेड में अंडे और चीज की स्लाइज से तैयार सैंडविच काफी पौष्टिक होने के साथ ही बेहद आसानी से तैयार होने वाला फूड आइटम भी है.
इसे भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोया कटलेट, स्वाद और सेहत से हैं भरपूर
5. फ्रेंच टोस्ट (French Toast) – फ्रेंच टोस्ट काफी पॉपुलर स्वीट ब्रेकफास्ट डिश है जो हाई प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे बनाने के लिए अंडे, दूध, शहद और केले की स्लाइस का इस्तेमाल किया जाता है. अगर कहीं आप अपना ब्रेकफास्ट चूक गए हैं तो परेशान न हों. आप बटर में चिया सीड्स और प्रोटीन पाउडर डालकर भी ब्रेड सैंडविच बना सकते हैं जो कुछ ही पलों में तैयार हो जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |