Realme 9 Pro+ 5G Smartphone Price: रियलमी ने अपनी नई सीरीज Realme 9 Pro 5G को पिछले हफ्ते 16 फरवरी के दिन लॉन्च किया था. इस दिन कंपनी ने Realme 9 Pro+ 5G और Realme 9 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए थे. 21 मार्च से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इन फोन की बिक्री की जा रही है. प्रोमेशन सेल के दौरान कंपनी तथा फ्लिपकार्ट की ओर से फोन की बिक्री पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है.

सबसे पहले बात ऑफर की. रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme 9 Pro+ 5G की कीमत 27,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर इसे 3,000 रुपये के डिस्काउंट पर 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है.

क्या है ऑफर
अगर आप इस फोन को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. यानी रियलमी 9 प्रो प्लस 5जी फोन को आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Credit Card)  से 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा बैंक की ओर से 1,000 रुपये का अलग से बैंक ऑफर मिलेगा. अब फोन की कीमत हो गई 21,999 रुपये.

यह भी पढ़ें- Noise की शानदार स्मार्टवॉच ColorFit Pulse Grand, हर किसी की कलाई में होगी फिट

अगर आप Realme 9 Pro+ 5G को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड (Axis Bank Credit Card) से खरीदते हैं तो आपको 5 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा.

आप खरीदारी के समय Flipkart Pay Later का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 100 रुपये का Flipkart Gift Card मिलेगा. इस फोन को आसान किस्तों पर भी खरीदा जा सकता है. आप 3 महीने की 8333 नो-कॉस्ट ईएमई या फिर 4,167 रुपये की 6 ईएमआई पर इसे खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 7500 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन

Realme 9 Pro+ 5G स्मार्टफोन दो वैरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज क्षमता तथा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज क्षमता में उतारा गया है. टॉप वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है.

Realme 9 Pro+ 5G Sale, Realme 9 Pro Plus 5G Price, Realme 9 Pro Plus 5G Sale on Flipkart, Flipkart Sale, Flipkart Offers,

नए स्मार्टफोन के फीचर्स
रियलमी 9 प्रो प्लस 5जी (Realme 9 Pro Plus 5G) स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया हुआ है. फोन की बैटरी 4500 mAh की है. फोन में Mediatek Dimensity 920 प्रोसेसर लगाया हुआ है. रियलमी स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप दिया हुआ है. इसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 फ्लैगशिप सेंसर दिया हुआ है. साथ में 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा लगाया गया है. वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16 एमपी का कैमरा दिया हुआ है.

Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Realme, Smartphone



Source link

Write A Comment