Image Source : INDIA TV
बेटी देवयानी और मृतका सुधा रानी

Highlights

  • बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया मां का कत्ल
  • कत्ल के बाद बनाई लूट की झूठी कहानी
  • पूछताछ में बयान बदलने के बाद हुआ खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली के अंबेडकर नगर में 19 फरवरी को हुए सुधा रानी नाम की 55 साल की महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मृतक महिला सुधा रानी की बेटी देवयानी और उसके दोस्त कार्तिक को गिरफ्तार किया है। मृतक सुधा 2007 में बीजेपी से निगम पार्षद की प्रत्याशी भी रही थी लेकिन हार गई थी।

19 फरवरी को पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी एक घर में एक लड़की के साथ मारपीट हुई है, कॉल में सबकुछ साफ नही था। मौके पर पुलिस ने देखा कि सुधा रानी नाम की एक 55 साल की महिला की बॉडी से खून बह रहा है और उनके गले को रेता गया है और घर से ज्वैलरी गायब है। सुधा की बेटी देवयानी ने बयान दिए कि 09:30 बजे मास्क पहनकर दो लोग घर में दाखिल हुए और विरोध करने पर इनकी मां सुधा का गला रेत कर उनकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस को फोर्सफुल एंट्री घर में नहीं दिखी और न ही खून के निशान फैले हुए मिले।

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा-

पूछताछ के दौरान देवयानी अपने बयान बार बार बदल रही थी जिससे उसपर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ के बाद उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। देवयानी ने बताया कि उसने अपने दोस्त कार्तिक के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की और इसे लूटपाट दिखाने की कोशिश की। देवयानी ने बताया कि उसकी शादी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले चेतन से हुई थी और उसका एक चार साल का बेटा भी है पर कुछ समय बाद उसने अपने पति को छोड़ दिया और दक्षिणपुरी इलाके के शिबू के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगी।

ये बात देवयानी की मां सुधा को पसंद नहीं थी। वो चाहती थी कि शिबू से रिलेशन खत्म करके वो वापिस अपने पति के साथ रहने लगे। साथ ही ऐसा न करने पर प्रोपर्टी में हिस्सा न देने की धमकी दिया करती थी, देवयानी इस बात से भी नाराज थी कि उसकी मां ने फाइनेंशिली तौर पर उसकी मदद करनी बन्द कर दी थी।

Source link

Write A Comment