Kitchen Hacks: आपके किचन (Kitchen) में अगर सबसे अधिक यूज़ होने वाला कोई अप्लाइंसेस है तो वो हैं गैस चूल्हा (Gas Stove). जी हां, हमारी सुबह की शुरुआत किचन के चूल्हे के साथ होती है और इसके साथ ही दिन खत्म होता है. ऐसे में अगर गैस बर्नर या नॉब में किसी तरह की समस्या आ जाए तो हमारी दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है. दरअसल, खाना पकाने के लिए आजकल लगभग सभी घरों में गैस-चूल्हे का इस्तेमाल होता है. आमतौर पर जब ये नए होते हैं तो इनमें किसी तरह की दिक्कत (Problems) नहीं आती लेकिन ज्यादा इस्तेमाल के बाद कई बार चूल्हे के नॉब ढीले हो जाते हैं या गैस जलाते समय बर्नर जल्दी नहीं जलता. अगर आप भी ऐसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो यहां हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप घर पर खुद से ही इसे ठीक कर सकते है.
गैस चूल्हा इस तरह करें ठीक
गैस बर्नर ना जलने पर करें ये काम
अगर आपके गैस बर्नर में प्रॉब्लम आ रही है या लाइटर से ये ऑन नहीं हो रहा तो ध्यान दें कि जब आप बर्नर को जलाने का प्रयास करते हैं तो क्या होता है. आम तौर पर ऐसा करने पर क्लिक की आवाज आनी चाहिए. अगर ऐसा करने पर वाल्वों से निकलने वाली गैस की महक आए और कोई आवाज नहीं आऐ तो इग्निशन स्विच में दिक्कत हो सकती है. ऐसे में गैस को बंद करें और बर्नर कैप को हटाएं. इसमें जमी गंदगी को साफ करें और दोबारा लगाकर चेक करें. ये ठीक हो गया होगा.
ये भी पढ़ें: किचन रखना है अप टू डेट तो घर ले आएं ये मॉडर्न उपकरण, समय की होगी भरपूर बचत
बर्नर में धीमी लौ आ रही हो
अगर बर्नर में आंच कम आ रही हो तो अपने कुकटॉप को बंद करें और डिस्कनेक्ट करें. फिर ग्रेट्स और बर्नर कैप्स को हटा दें और उन्हें साबुन और गर्म पानी के साथ भिगो दें. इन्हें ब्रश की मदद से साफ करें और गैस वॉल्व से गंदगी को साफ करें. बेकिंग सोडा और सिरके से भी आप इसे साफ कर सकते हैं. समस्या दूर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: नहीं बनती नरम और फूली रोटियां तो अपनाएं ये आसान टिप्स
नॉब ढ़ीली हो गई हो
गैस को बार-बार जलाने-बुझाने से चूल्हे की नॉब ढीली हो जाती है. ऐसे में इसे दोबारा खोलकर इसके पेंच कसें. इस तरह ये दोबारा से टाइट हो जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Food, Lifestyle, Tips and Tricks