Realme 9 Pro 5G की आज यानी 23 फरवरी को पहली सेल शुरू हो गई है. इस स्मार्टफोन को आप Realme.com और Flipkart दोनों जगह से ऑनलाइन खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते Realme 9 Pro Plus 5G के साथ लॉन्च किया था.
Realme 9 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है. डिवाइस Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
क्या है कीमत Realme 9 Pro 5G की
रियलमी का यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है, जबकि इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है. Realme 9 Pro 5G को आप तीन कलर ऑप्शन- Aurora Green, Midnight Black और Sunrise Blue में खरीद सकते हैं. हैंडसेट दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें- स्टाइलस S-पेन साथ सैमसंग Galaxy Tab S8 Series लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Sale Offer की बात करें तो Realme 9 Pro 5G पर 2000 रुपये का डिस्काउंट HDFC Bank कार्ड्स पर मिल रहा है. इसके साथ ही फोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. Flipkart से आप इस फोन को 3000 रुपये की शुरुआती नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं.
Specifications
रियलमी का यह फोन Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है. इसमें 6.6-inch की full-HD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. फोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 619 GPU के साथ आता है.
यह भी पढ़ें- iPhone 12 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, Flipkart दे रहा है धमाकेदार ऑफर
इसमें 8GB तक RAM ऑप्शन मिलता है. डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 64MP का है. इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है. फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
Realme 9 Pro 5G में 128GB का स्टोरेज मिलता है. कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक होल दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसका वजन 195 ग्राम है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: 5G Smartphone, Realme, Smartphone review, Smartphone sale, मोबाइल-टेक