Image Source : FREEPIK.COM
cactus plant in vastu

Highlights

  • नागफनी को कैक्टस भी कहा जाता है
  • ये पौधा सही दिशा में ही लगाना चाहिए
  • इसे पानी औऱ दूध से सींचना चाहिए

वास्तु शास्त्र घर के साथ साथ जीवन के लिए शुभ और अशुभ को लेकर कई जानकारियां देता है। वास्तु दोष को लेकर इसके कई नियम हैं जिनका सही तरह से पालन किया जाए तो घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र में घर के लिए शुभ और अशुभ पेड़ पौधों का भी जिक्र किया गया है। ऐसा ही एक पौधा है जिसे कांटेदार होने के चलते घर परिवार के लिए शुभ नहीं माना जाता। 

सास बहू में रहती है खटपट तो लिविंग रूम में छिपा दीजिए 5 रुपए की ये चीज, फिर देखिए कमाल

वास्तु शास्त्र में  कैक्टस यानी नागफनी के पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है। इसके पीछे का कारण है कि इस पौधे को घर के अंदर लगाने से नकारात्मकता आती है और घर में धनाभाव होने लगता है।

नागफनी को ग्रह वास्तु के लिए नकारात्मक बताया गया है। कहा जाता है कि अगर घर में कैक्टस यानी नागफनी का पौधा लगाया जाए तो घर के सदस्यों के बीच कलह होने लगता है और सुख शांति खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं घर की शांति के साथ साथ घर की आय पर भी बुरा असर पड़ने लगता है।

लेकिन फिर भी आपने कई लोगों को कैक्टस का पौधा खरीदते देखा होगा। वो लोग कैक्टस कहां लगाते होंगे। इसका भी समाधान वास्तु में दिया गया है।

 मनी प्लांट और दूध का किस्मत कनेक्शन कराएगा धनवर्षा, मां लक्ष्मी करेंगी स्थाई निवास

वास्तु कहता है कि घर के अंदर ना लगाकर अगर नागफनी के पेड़ या पौधे को घर से 100 मीटर दूर या घऱ से कुछ दूर की दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाया जाए तो यह शुभ परिणाम भी देता है। 

आपने बड़े बड़े घरों में देखा होगा कि लोग शोपीस के तौर पर आंगन और गलियारों में कैक्टस के पौधे रखते हैं। यहां कैक्टस के पौधे रखे जा सकते हैं लेकिन घर के अंदर इसे नहीं रखना चाहिए।

 महंगे रत्नों जैसा ही चमत्कारी है तांबे का छल्ला, सबसे बड़ी कमी को करेगा कंट्रोल, लेकिन ये लोग दूर ही रहें

दरअसल वास्तु का आकलन है कि किसी कांटेदार पौधे को यदि घर के नजदीक दक्षिण पश्चिम दिशा में रखा जाए तो  घर परिवार के सदस्यों के बिजनेस और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। 

कैक्टस को घर के नजदीक  सही दिशा में लगाने के बाद इसे लगातार पानी औऱ दूध से सींचना चाहिए जिससे ये शुभ परिणाम देता है।

पैसे को चुंबक की तरह खींच लाएगा चांदी का कछुआ, ये वास्तु उपाय भी करेंगे मालामाल

लेकिन इतना ध्यान रखना चाहिए कि इस पौधे को हमेशा दक्षिण पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए क्योंकि यह नैतृत्य कोण माना जाता है।

घर की इस दिशा में रखिए चांदी की मछली, हो जाएंगे मालामाल, हर तरफ से मिलेगी खुशखबरी

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।





Source link

Write A Comment