Smartwatch Sale on Amazon: स्मार्टफोन की तरह स्मार्टवॉच भी लाइफ का हिस्सा बनती जा रही है. वक्त को लेकर अपडेट रखने के साथ-साथ स्मार्टवॉच आपकी सेहत का भी ख्याल रखती है. अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन (Amazon) पर आप बहुत सस्ते में अपनी पसंद की स्मार्ट घड़ी खरीद सकते हैं.

Amazon पर इन दिनों स्मार्टवॉच फेस्ट (Smartwatch Fest) चल रहा है. इस फेस्ट में स्मार्टवॉच पर 50 परसेंट से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है. यहां तमाम ब्रांड्स की महंगी घड़ियों को भी काफी सस्ते दामों पर खरीदा जा सकता है.

Noise Smartwatch
स्मार्टवॉच की दुनिया में Noise का नाम टॉप कंपनियों में शुमार है. Noise ColorFit Pulse स्मार्टवॉच की की कीमत 4,999 रुपये है. अमेजन की सेल में इसे 1,999 रुपये में बेचा जा रहा है. Spo2 मॉनिटरिंग के साथ आने वाली इस स्मार्टवॉच में 10 दिनों का बैटरी बैकअप है. यह 60 से ज्यादा वॉच फेस सपोर्ट करती है. इस घड़ी में 1.4 इंच का फुल टच HD डिस्प्ले दिया गया है. यह घड़ी में 24X7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है. यह घड़ी 6 खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- Acer ने लॉन्च की लैपटॉप की नई रेंज, 12th Gen Intel Core प्रोसेसर से लैस

Noise ColorFit Pulse Grand स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये है. अमेजन पर यह घड़ी 38 फीसदी की छूट के बाद 2499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड से ऑपिंग करने पर 7.5 परसेंट का अलग से डिस्काउंट दिया जाएगा. यह स्मार्टवॉच जेट ब्लैक, इलेक्ट्रिक ब्ल्यू, शैम्पेन ग्रे और ऑलिव ग्रीन रंग में उपलब्ध है.

Noise ColorFit Pulse Grand स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का एलसीडी डिस्प्ले और 60 स्पोर्ट्स मोड दिए हुए हैं. एक बार फुल चार्ज करने पर घड़ी की बैटरी 7 दिन तक चलती है. केवल 15 मिनट के चार्ज में 25 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है.

यह भी पढ़ें- MWC Barcelona 2022: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रूसी कंपनियों की एंट्री बैन, जानें कारण

इस स्मार्टवॉच में 24X7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, तनाव, ब्लड ऑक्सीजन और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए हुए हैं. इसमें महिलाओं के लिए Menstural Cycle ट्रैकिंग भी दिया हुआ है.

Smartwatch Price in India, Best Smartwatch Price, Latest Smartwatch,  Amazon Sale, Amazon Offers on Smartwatch,

TAGG स्मार्टवॉच
TAGG Verve NEO स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये है. इस घड़ी पर 55 परसेंट की छूट दी जा रही है. यह घड़ी चार खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है. इसमें 1.69 इंच का अल्ट्रा लार्ज डिस्प्ले दिया हुआ है. पॉलीकार्बोनेट बॉडी घड़ी को सुरक्षा मुहैया कराती है. इसमें ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए हुए हैं. स्मार्टवॉच में 20 स्पोर्ट्स मोड, 10 दिन की बैटरी लाइफ और IPX68 वाटर प्रूफ सिस्टम दिया हुआ है.

boAt Smartwatch
boAt Watch Xtend स्मार्टवॉच की कीमत 7,990 रुपये है, जिसे सेल में 2,499 रुपये में बेचा जा रहा है. बोट की इस वॉच में एलेक्सा बिल्ट-इन है. इस घड़ी को आप बोलकर भी कमांड दे सकते हैं. स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का HD डिस्प्ले, मल्टीपल वॉच फेस, स्ट्रेस मॉनिटर, हार्ट व SpO2 मॉनिटरिंग, 14 स्पोर्ट्स मोड, और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए हुए हैं.

Tags: Amazon, Watch



Source link

Write A Comment