MWC 2022: लेनोवो (Lenovo) ने अपना नया टैब Lenovo Tab M10 Plus 3rd Generation लॉन्च किया है. यह टैब बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया. 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस टैब की शुरुआती कीमत 249 यूरो यानी करीब 20,900 रुपये है. इस टैब की बिक्री अगले महीने अप्रैल में शुरू की जाएगी.
Lenovo Tab M10 Plus टैब में 2K रेजॉलूशन के साथ 10.61 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया हुआ है. डिस्प्ले 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. डॉल्बी ऐटमॉस साउंड और 7700mAh की बैटरी दी गई है. यह बैटरी 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. दमदार साउंड के लिए इसमें कंपनी क्वॉड स्पीकर के साथ डॉल्बी ऐटमॉस साउंड सपोर्ट मिलता है.
लेनोवो के इस टैब में 6जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज दी गई है. टैब के वाई-फाई मॉडल में मीडियाटेक G80 चिपसेट और LTE + Wi-Fi वेरियंट में स्नैपड्रैगन 680 4G प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी इस टैब में Precision Pen 2 भी ऑफर कर रही है. यह टैब ऐंड्रॉयड 12 ओएस पर काम करता है.
लेनोवो के इस टैबलेट से आप अच्छी फोटोग्राफी भी कर सकते हैं. टैब के रियर में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है.टैब का वजन 465 ग्राम है और यह दो खूबसूरत रंग फ्रॉस्ट ब्लू और स्टॉर्म ग्रे में लॉन्च किया गया है.
यह भी पढ़ें- आधी से भी कम कीमत पर मिल रही हैं स्मार्टवॉच, Amazon पर पाएं बंपर डिस्काउंट
Oppo का पहला Tablet
ओप्पो ने अपना पहला टैबलेट Oppo Pad लॉन्च किया है. Oppo Pad को तीन वैरिएंट में उतारा गया है. 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत 2,299 युआन यानी लगभग 27,370 रुपये रखी गई है. दूसरा वैरिएंट 6GB RAM और 256GB कैपैसिटी के साथ आता है. इसकी कीमत 2,699 युआन यानी कि करीब 32,160 रुपये है. 3. 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले तीसरे वैरिएंट की कीमत 2,999 युआन यानी लगभग 35,720 रुपये है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Personal computer