Image Source : INSTAGRAM
महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना करते सेलेब्स

Highlights

  • निक और प्रियंका ने अपने घर पर की पूजा
  • सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने भी की पूजा-अर्चना
  • करणवीर बोहरा ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- हर हर महादेव

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा देशभर में हो रही है। आम लोगों से लेकर नेता-अभिनेता महादेव की पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा, सोहा अली खान-कुणाल खेमू से लेकर तमाम एक्टर्स पर शिवरात्रि का रंग चढ़ा हुआ है। कोई बेलपत्र-जल चढाते दिख रहा है तो कोई शंखनाद कर रहा है।

महाशिवरात्रि पर सेलेब्स की तस्वीरें वीडियो आ रही हैं। उस पर उनके फैंस- बम भोले, हर-हर महादेव, जय भोले शंकर… आदि कमेंट कर रहे हैं। चलिए एक-एक करके इन सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो देखते हैं-

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अपने घर पर महाशिवरात्रि की पूजा का आयोजन किया। जिसमें दोनों एक्टर पूजा पाठ करते दिख रहे हैं। निक जोनस भी सफेद रंग के एथनिक ड्रेस में हाथ जोड़कर बैठे दिख रहे हैं। 

एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान भी अपने घर पर पूजा रखे हैं। कुणाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। शांति और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम नम: शिवाय।

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा भी भगवान शिव की पूजा करते दिखे। करणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो महादेव की पूजा कर रहे हैं।  करणवीर ने लिखा है- हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय।

भगवान शिव की पूजा करते सेलेब्स की तस्वीरें यहां देखें-

बता दें, हर साल के फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव को अत्यंत ही प्रिय महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। वैसे तो पूरे साल की प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शंकर को समर्पित मास शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। लेकिन वर्ष भर में की जाने वाली सभी शिवरात्रियों में से फाल्गुन कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है।





Source link

Write A Comment