Last Updated:
Rajasthani Pickles at Koderma Disneyland Fair: खाने के दौरान आचार का एक छोटा सा टुकड़ा पूरे भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. आमतौर पर आंवला, नींबू और आम के अचार सालभर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. लेकिन कई ऐसे खास अचार होते हैं जो सिर्फ एक खास मौसम में ही उपलब्ध होते हैं. ऐसे में कोडरमा के पूर्णिमा टॉकीज कैंपस में चल रहे डिज्नीलैंड मेले में लगा राजस्थानी अचार का स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है.
मेले में पहुंचे लोग जहां झूलों और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं. वहीं इस स्टॉल पर मिल रहे अलग-अलग प्रकार के अचार लोगों को लुभा रही हैं. स्टॉल पर करीब दो दर्जन से अधिक वैरायटी के अचार उपलब्ध हैं. जिनकी खुशबू और मसालों की महक दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच रही है. खास बात यह है कि यहां मिलने वाले अचार पारंपरिक राजस्थानी विधि से तैयार किए गए हैं. जो उन्हें अन्य अचारों से अलग बनाते हैं.
स्टॉल के संचालक राहुल कुमार ने बताया कि उनके यहां कटहल, छोटा आम, बड़ा आम, करेला, बांस करेली, नींबू, छोटी मिर्च, बड़ी मिर्च, ओल, लहसुन, बेर और मिक्स अचार समेत कई तरह की वैरायटी उपलब्ध हैं. हर अचार का स्वाद और बनाने की प्रक्रिया अलग है. उन्होंने बताया कि इन अचारों को बनाने में शुद्ध और पारंपरिक तरीके से पिसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है.
राहुल कुमार ने बताया कि अचार को तैयार करने में कच्ची घानी सरसों तेल का उपयोग किया जाता है. जो न केवल अचार के स्वाद को बेहतर बनाता है बल्कि उसकी खुशबू को भी लंबे समय तक बनाए रखता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यही कारण है कि यहां के अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं और उनका स्वाद भी बरकरार रहता है. अचार 320 प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है. जबकि 100 रूपये में 300 ग्राम अचार भी खरीदा जा सकता है. जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से इसका आनंद ले सकें.
इसके अलावा ग्राहकों को अचार को सुरक्षित रखने के लिए भी जरूरी सुझाव दिए जा रहे हैं. राहुल कुमार ने बताया कि अचार को पानी से बचाकर रखने पर यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और उसका स्वाद भी बना रहता है. स्टॉल का संचालन रोजाना शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा है.