Last Updated:

Lasode Ka Achar: राजस्थान में गर्मी के दिनों में लसोड़ा का अचार बनाया जाता है. इसका स्वाद इस तरह से लाजवाब होता है कि इसे खाने के बाद आपको आम, आंवले का अचार फीका लगने लग सकता है. यहां आप इसकी रेसिपी जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Lasode Ka Achar: गर्मियों के मौसम में खाने के साथ चटपटे स्वाद के लिए अचार खाया जाता है. आम से लेकर आंवला मिर्च, गाजर तक कई तरह के अचार बनाए जाते हैं. लेकिन यदि आपको लोकल और ट्रेडिशनल जायका ट्राई करना पसंद है, तो आपको लसोड़ा का अचार जरूर ट्राई करना चाहिए. लसोड़ा जिसे गुंदा भी कहा जाता है. ये हरे रंग को छोटा जंगली फल है, जो सिर्फ मार्च से जून के महीने में मिलता है.

इस फल की खास बात है कि ये खनिज, फाइबर, विटामिन और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन सॉर्स है. राजस्थान में गर्मी के मौसम में बनाया जाने वाला लसोड़े का अचार काफी फेमस है. वैसे तो इसे आप दुकान से भी खरीद सकते हैं. लेकिन इसकी रेसिपी बहुत ही सिंपल है जिससे आप इसे घर खुद भी बना सकते हैं. गरिमा भार्गव ने इंस्टाग्राम पर इसकी रेसिपी शेयर की है, जिसकी मदद से आप लसोड़ा का अचार बनाना सीख सकते हैं.

लसोड़ा का अचार रेसिपी

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment