Delhi street food; चांदनी चौक, करोल बाग, लाजपत नगर और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में आपको स्वादिष्ट खाने का मजा मिलेगा. पराठे वाली गली, छोले भटूरे, मोमोज, गोलगप्पे और चाट जैसे व्यंजन यहां की पहचान हैं. लेकिन सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है, सही रेस्टोरेंट और साफ जगह चुनें और पानी की बोतल साथ रखें. राजधानी की गलियों में मिलने वाला स्ट्रीट फूड आपके लिए एक खास अनुभव हो सकता है. दिल्ली का खाना सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और परंपरा को भी दर्शाता है. लेकिन स्वाद के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है.