Last Updated:
Bharatpur News Hindi : भरतपुर के भुसावर का देसी अचार अब अपनी खास पहचान बना चुका है. यहां पारंपरिक तरीके और शुद्ध मसालों से तैयार अचार दूर-दूर तक पसंद किए जा रहे हैं. स्थानीय फलों से बने इन अचारों का स्वाद अनोखा है, जो बाजार के प्रोडक्ट्स से अलग है. यही वजह है कि इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है.
भरतपुर के भुसावर क्षेत्र में बनने वाला देसी अचार स्वाद के लिए एक खास पहचान बना चुका है. यहां बनने वाले पारंपरिक आचार न केवल राजस्थान बल्कि आसपास के कई राज्यों में भी खूब पसंद किए जाते हैं. खास बात यह है कि यहां के आचार पूरी तरह शुद्ध घरेलू विधि और देसी मसालों से तैयार किए जाते हैं. जो इन्हें बाजार के आचारों से अलग बनाते हैं. भुसावर में बनने वाले आचारों की सबसे बड़ी खासियत है, यहां के स्थानीय फलों का इस्तेमाल किया जाता है.
भुसावर क्षेत्र में लगने वाले ताजे आम ,आंवला, मिर्ची और नींबू से आचार तैयार किया जाता है. जिससे इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यही कारण हैं कि यहां का अचार और मुरब्बा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. आम का अचार यहां का सबसे लोकप्रिय उत्पाद है. कच्चे आम को पारंपरिक मसालों जैसे राई, मेथी, सौंफ और सरसों के तेल के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है. इसका खट्टा-तीखा स्वाद हर खाने को खास बना देता है.
इसके अलावा आंवला का अचार और मुरब्बा भी खास पहचान रखता है. जो हर किसी को पसंद आता है. यहां का मुरब्बा न केवल स्वादिष्ट होता है. बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद का होता है. आंवला से बना अचार जहां स्वाद में चटपटा होता है. वहीं इसका मुरब्बा मीठा और सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. इसलिए लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साथ ही नींबू का अचार अपने खट्टे और हल्के मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है. इसे लंबे समय तक धूप में रखकर तैयार किया जाता है. जिससे इसका स्वाद और भी गाढ़ा और लाजवाब हो जाता है. जो न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि खाने के स्वाद को भी बढ़ता है. जिसे हर व्यक्ति खाना पसंद करता है. यहां के बागानों में लगे हुए नींबू से ही इस आचार को तैयार किया जाता है.
इसके अलावा मिक्स अचार भी यहां काफी प्रसिद्ध है. जिसमें आम, आंवला, मिर्ची, नींबू,गाजर, गोभी, हरी मिर्च और अन्य सब्जियों को मिलाकर तैयार किया जाता है. यह आचार हर वर्ग के लोगों को पसंद आता है. भुसावर सिर्फ स्वाद का केंद्र है. बल्कि यह यहां की पारंपरिक कला और शुद्धता का प्रतीक भी है. अगर आप असली देसी स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं.इन खास आचारों का स्वाद जरूर चखें.