Last Updated:

गूगल ने Mac यूज़र्स के लिए Gemini ऐप रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अब ब्राउज़र खोले बिना Option + Space शॉर्टकट से AI असिस्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए जेमीनी मैक ऐप के फीचर्स, डाउनलोड प्रोसेस और यह कैसे काम करता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अब Mac पर सीधे चलेगा Gemini, ब्राउज़र खोलने की जरूरत खत्म. फोटो: blog.google.

गूगल ने अब मैक यूज़र्स के लिए अपना Gemini ऐप रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अब तक ज्यादातर लोग Gemini को ब्राउज़र के जरिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब इसकी डेस्कटॉप ऐप आने से AI असिस्टेंट तक पहुंच और भी आसान हो गई है. अब हर बार नया टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सीधे स्क्रीन पर Gemini को ओपन करके काम जारी रखा जा सकता है.

इस नए Mac ऐप की सबसे खास बात इसका क्विक एक्सेस फीचर है. यूज़र्स सिर्फ कीबोर्ड शॉर्टकट Option + Space दबाकर Gemini को तुरंत खोल सकते हैं. इसके बाद एक छोटा फ्लोटिंग विंडो स्क्रीन पर आ जाता है, जहां से आप सीधे AI से सवाल पूछ सकते हैं या मदद ले सकते हैं. यह उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो काम के दौरान जल्दी-जल्दी जानकारी चाहते हैं.

जेमीनी Mac ऐप में स्क्रीन शेयरिंग का फीचर भी दिया गया है. एक बार परमिशन देने के बाद Gemini आपके मौजूदा विंडो की जानकारी देख सकता है और उसी के आधार पर जवाब दे सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आप कोई डॉक्यूमेंट एडिट कर रहे हैं या किसी वेबसाइट पर कुछ पढ़ रहे हैं, तो बिना टैब बदले तुरंत मदद मिल सकती है.

इसके अलावा ऐप में फाइल अपलोड की सुविधा भी है. यूज़र्स अपने सिस्टम या गूगल ड्राइव से डॉक्यूमेंट, फोटो या दूसरी फाइलें अपलोड करके Gemini से उन पर काम करवा सकते हैं. जैसे टेक्स्ट तैयार करना, इमेज जनरेट करना या बेसिक मीडिया से जुड़ी मदद लेना. यह अनुभव काफी हद तक मोबाइल और वेब वर्जन जैसा ही है.

अगर तुलना करें, तो गूगल अब Gemini को सिर्फ वेब टूल नहीं, बल्कि एक मजबूत डेस्कटॉप AI असिस्टेंट के रूप में पेश करना चाहती है. पहले से ChatGPT और Claude जैसे AI टूल्स की डेस्कटॉप ऐप मौजूद हैं, इसलिए यह कदम काफी जरूरी माना जा रहा था.

हालांकि फिलहाल जेमीनी सिस्टम के अंदर सीधे बड़े एक्शन नहीं कर सकता, लेकिन यह स्क्रीन पर दिख रही जानकारी के आधार पर तेज़ और आसान मदद देने पर फोकस करता है. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.

कैसे करें इस्तेमाल?
ये ऐप पूरी तरह फ्री है और macOS Sequoia (version 15 या उससे ऊपर) पर काम करता है. यूज़र्स इसे Gemini की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इंस्टॉल करने के बाद सिर्फ गूगल अकाउंट से लॉगइन करना होगा और फिर आप इसे तुरंत इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment