Last Updated:
OPPO Find X9s Pro 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च होने जा रहा है. इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 200MP डुअल कैमरा, 7025mAh बैटरी, Dimensity 9500 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं.
80W फास्ट चार्जिंग और 1TB स्टोरेज! OPPO Find X9s Pro लॉन्च से पहले वायरल हुई डिटेल्स
ओप्पो जल्द ही अपनी नई Find X-सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ओप्पो Find X9s Pro लगातार लीक में सामने आ रहा है, जिससे इसके कई बड़े फीचर्स का खुलासा हो चुका है. कंपनी इस फोन को चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च करेगी. इसके साथ ओप्पो Find X9 Ultra भी पेश किया जा सकता है.
इस बार ओप्पो खासतौर पर कैमरा और बैटरी पर ज्यादा फोकस कर रहा है. यही वजह है कि Find X9s Pro को एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन माना जा रहा है.
कैसे होंगे फीचर्स
फोन में 6.32 इंच की डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हो चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें फ्लैट LTPS पैनल दिया जाएगा, जो 1.5K रेजोलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसका मतलब है कि वीडियो देखने, गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद रहेगा.
डिजाइन की बात करें तो यह फोन काफी स्लिम हो सकता है. इसकी मोटाई लगभग 8.4mm और वजन करीब 198 ग्राम बताया जा रहा है. साथ ही इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे फोन को पानी और धूल से सुरक्षा मिलेगी.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इस साल के सबसे पावरफुल एंड्रॉयड चिपसेट्स में से एक माना जा रहा है. फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.
पावरफुल होगा कैमरा और बैटरी
कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है. कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें पीछे की तरफ 200MP के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे, जिन्हें Hasselblad के साथ मिलकर ट्यून किया गया है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है. साथ ही 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 7025mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. साथ ही 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा.
ओप्पो Find X9s Pro फिलहाल चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह फोन बाजार में बड़ी हलचल मचा सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें