Republic Day Sale Offers: 26 जनवरी, रिपब्लिक डे को लेकर कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने सेल शुरू की है. Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स सभी कैटेगरी में रिपब्लिक डे सेल ऑफर्स के साथ बंपर कैशबैक और डिस्काउंट दे रही हैं. रिपब्लिक डे सेल के लिए कई अन्य कंपनियों ने भी कैशबैक ऑफर किए हैं.
यह कैशबैक पाने के लिए आपको नीचे कैशबैक ऐप्स के साथ एक अकाउंट बनाना होगा. किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी पर शॉपिंग करते समय कैशकरो ऐप पर हासिल किए कैशबैक को ट्रैक करें. इस तरह के ऐप ग्राहकों को शॉपिंग के लिए कैशबैक के रूप में अर्जित मार्केटिंग शुल्क का एक हिस्सा देते हैं.
कैशकरो का ऑफर
CashKaro ने अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart), बिग बाजार (Big Bazaar), Jabong और Myntra समेत 500 से अधिक मर्चेंट के साथ साझेदारी की है, जहां आपको 5 प्रतिशत से 10 फीसदी तक अतिरिक्त कैशबैक या रिवार्ड्स पाने का शानदार ऑफर मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- 5,000 रुपये में खरीदें दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स वाले ये Smartphones
CouponDunia ने कैशबैक, सर्वश्रेष्ठ ऑफर और बंपर छूट की पेशकश करने के लिए Flipkart, Amazon, MakeMyTrip, PayTM, BookMyShow और 2000 से अधिक ऑनलाइन ब्रांडों के साथ साझेदारी की है, जहां आपको 2 फीसदी से लेकर 12 प्रतिशत तक अतिरिक्त कैशबैक का अवसर मिलता है. एक बार आपके पास 250 रुपये या अधिक कैशबैक होने पर आप इसे अपने बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर सकते हैं.
GoPaisa ने प्रोमो कोड, कूपन और कैशबैक ऑफर की पेशकश करने के लिए Amazon, Flipkart, Jabong, LensKart, MakeMyTrip, Tata CliQ, Yatra और 1000 से अधिक ऑनलाइन ब्रांडों के साथ साझेदारी की है, जहां आपको 2 प्रतिशत से लेकर 15 फीसदी तक अतिरिक्त कैशबैक/रिवार्ड्स पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- Android से iPhone पर स्विच करने का समय आ गया है क्या! Apple ने बताई वजह
Lafalafa मोबाइल ऐप कूपन और कैशबैक एग्रीगेटर है. इसका इस्तेमाल कर आप पार्ट्नरेड मर्चेंट्स से 50 प्रतिशत तक कैशबैक पाने का शानदार लाभ उठा सकते हैं.
Zingoy ऐप Amazon, Flipkart, Myntra, Ajio, Croma, Pharmeasy, आदि जैसे 1000 से अधिक रजिस्टर्ड मर्चेंट्स रजिस्टर्ड मर्चेंट्स से रोज़मर्रा की खरीदारी और विशेष बिक्री पर कैशबैक प्रदान करता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Flipkart, Online Shopping, Republic day