Last Updated:

Asha Bhosle Favorite Food: मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया. अपने शानदार संगीत करियर के साथ-साथ वे अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए भी जानी जाती थीं. उन्हें दाल-चावल और घर का बना मिर्च का अचार बेहद पसंद था, जो उनके जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को दर्शाता है.

Zoom

आशा भोसले को सिंपल दाल-चावल बहुत पसंद थे. (File Photo)

Asha Bhosle Favorite Food: भारतीय संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार मशहूर गायिका आशा भोसले का मुंबई के ब्रीट कैंडी हॉस्पिटल में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है. लाखों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले न सिर्फ अपनी आवाज के लिए जानी जाती थीं, बल्कि उनकी सादगी भरी जीवनशैली और खाने-पीने की पसंद भी लोगों को बेहद आकर्षित करती थी. अपने लंबे और शानदार करियर के दौरान आशा ताई ने दुनियाभर के व्यंजनों का स्वाद चखा, लेकिन उनके दिल के सबसे करीब हमेशा रहा सादा भारतीय खाना. खासकर दाल-चावल उनका फेवरेट भोजन माना जाता था. व्यस्त शेड्यूल और विदेश यात्राओं के बावजूद, जब भी उन्हें मौका मिलता, वे घर का बना सादा खाना ही पसंद करती थीं. उनके लिए यह सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव था, जो उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखता था.

बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा ताई को कुकिंग का भी काफी शौक था. वे अक्सर अपने खाली समय में किचन में समय बिताना पसंद करती थीं. खासकर मिर्च का अचार बनाना उन्हें बेहद पसंद था. उनके हाथ का बना अचार उनके परिवार और करीबी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता था. यह उनके व्यक्तित्व का एक ऐसा पहलू था, जो उनकी सादगी को दर्शाता है. मिर्च का अचार और दाल-चावल जैसा साधारण खाना उनके जीवन के उस पहलू को दिखाता है, जहां ग्लैमर और प्रसिद्धि के बीच भी उन्होंने सादगी को नहीं छोड़ा. लोग उन्हें सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि एक जमीन से जुड़ी इंसान के रूप में भी याद करते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

हालांकि आशा भोसले ने अपने जीवन में कई बड़े रेस्टोरेंट्स भी शुरू किए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खाने को पहचान दिलाई, लेकिन उनकी निजी पसंद हमेशा साधारण और घर का खाना ही रहा. यह बात उन्हें आम लोगों के और करीब लाती है. उनका निधन न सिर्फ संगीत जगत के लिए, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए एक बड़ी क्षति है, जो उनकी आवाज और उनके व्यक्तित्व से प्रेरित रहा है. उनकी सादगी, उनका स्वाद और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी.

दाल-चावल एक संतुलित और पौष्टिक खाना है, जिसमें शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. दाल प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, जबकि चावल शरीर को ऊर्जा देने के लिए कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है. दोनों मिलकर कम्प्लीट प्रोटीन जैसा असर देते हैं, जो मांसपेशियों की मजबूती और शरीर के विकास के लिए जरूरी है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. दाल-चावल हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन है, इसलिए यह बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment