Assembly Election Live Updates:उत्तराखंड कांग्रेस आज जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट, नड्डा बिजनौर और अमरोहा में करेंगे प्रचार
नयी दिल्ली: पांच राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न दलों की ओर से चरणबद्ध तरीके से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस आज उत्तराखंड के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के बिजनौर एवं अमरोहा में पार्टी का प्रचार करेंगे। इसके साथ ही वे बिजनौर,नगीना एवं मुजफ्फरनगर की 15 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।