Last Updated:

अगर आपको चिकन राइस पसंद है और घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लेना चाहते हैं, तो इसे बनाना काफी आसान है. इसके लिए चिकन, चावल, अंडा और कुछ सामान्य मसालों की जरूरत होती है. उबले चिकन और चावल को मसालों के साथ सही तरीके से फ्राई करके स्वादिष्ट चिकन राइस तैयार किया जा सकता है.

How to Make Chicken Rice at Home: अगर आपको चिकन राइस पसंद है और घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लेना चाहते हैं, तो इसे बनाना काफी आसान है. इसके लिए चिकन, चावल और कुछ सामान्य मसालों की जरूरत होती है. खास बात यह है कि इसमें अंडा भी मिलाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. चिकन और चावल को मसालों के साथ सही तरीके से फ्राई करके स्वादिष्ट चिकन राइस तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी विधि.

लोकल 18 से बातचीत में श्रीजा चाइनीज फास्ट फूड एवं फैमली रेस्टोरेंट ढाबा में चिकन राइस बनाने वाले आजम खान ने बताया कि उनके यहां स्पेशल चिकन राइस तैयार किया जाता है. इसमें चिकन और चावल के साथ अंडा भी मिलाया जाता है. अंडा डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है, इसलिए इसे खाने वाले लोग काफी पसंद करते हैं. आजम खान के मुताबिक, उनके फास्ट फूड सेंटर पर चिकन राइस की मांग सुबह से शाम तक बनी रहती है. इसे पहले से बनाकर नहीं रखा जाता, बल्कि ग्राहकों के लिए ताजा तैयार किया जाता है. ताजा बनने की वजह से इसका स्वाद भी अच्छा रहता है.

घर पर चिकन राइस बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद उबले हुए चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख दें. अब चावल को कुछ देर पानी में भिगोकर रखें. अच्छी तरह भीगने के बाद चावल को गर्म पानी में उबाल लें. चावल पकने के बाद उन्हें छानकर अलग बर्तन में निकाल लें. ध्यान रखें कि चावल ज्यादा न गलें, क्योंकि इन्हें बाद में चिकन और मसालों के साथ कड़ाही में फ्राई करना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब गैस पर कड़ाही रखें और उसे अच्छी तरह गर्म करें. इसमें थोड़ा रिफाइंड या सरसों का तेल डालें. तेल गर्म होने पर लहसुन, हरी मिर्च और जीरा डालकर तड़का लगाएं. जब लहसुन और मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें तैयार किया हुआ चिकन डाल दें. चिकन को मसालों के साथ अच्छी तरह पकाएं. अगर आप अंडे वाला चिकन राइस बनाना चाहते हैं तो इसमें अंडा डालकर चिकन के साथ भून सकते हैं. अंडा और चिकन अच्छी तरह पक जाएं तो स्वाद के अनुसार नमक, चाट मसाला और हल्के मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब उबले हुए चावल कड़ाही में डाल दें. इन्हें चिकन और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए करीब 4 से 5 मिनट तक फ्राई करें. इस दौरान चावल को बहुत ज्यादा न चलाएं, ताकि वे टूटें नहीं. 4 से 5 मिनट तक फ्राई करने के बाद चिकन राइस तैयार हो जाएगा. आजम खान के मुताबिक, सभी सामग्री को सही मात्रा में डालकर अच्छी तरह फ्राई करने से इसका स्वाद बेहतर आता है.

तैयार चिकन राइस को कड़ाही से निकालकर प्लेट में रखें. इसके ऊपर बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और थोड़ा चाट मसाला डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. श्रीजा चाइनीज फास्ट फूड सेंटर पर तैयार किया जाने वाला चिकन राइस अपने स्वाद की वजह से लोगों को पसंद आता है. इसमें चिकन के साथ अंडा मिलाने से इसका स्वाद सामान्य चिकन राइस से अलग हो जाता है. यही वजह है कि इसे खाने वाले लोग दोबारा भी यहां पहुंचते हैं. श्रीजा चाइनीज फास्ट फूड एवं फैमली रेस्टोरेंट ढाबा पर चिकन राइस 60 रुपये की हाफ प्लेट में मिलता है. यहां इसे सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध कराया जाता है. ग्राहकों को चिकन राइस ताजा बनाकर ही परोसा जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment