फाइल फोटो
Highlights
- दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने को लेकर हो रही बात
- सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की सिफारिश
- दिल्ली में 8 जनवरी से वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया था
Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटने की उम्मीद दिख रही है। देश की राजधानी में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया था। साथ ही बाज़ारों में ऑड-ईवन सिस्टम को लेकर दुकानदारों को काफी दिक्कत हो रही है जिसके कारण विरोध भी कर रहे थे। अगर उपराज्यपाल से बात बन जाती है तो इसे भी हटा दिया जाएगा। इससे दुकानदार राहत की सांस ले पाएंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू को हटाने के लिए उपराज्यपाल को सिफारिश भेजी है। प्रस्ताव में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बाजारों में ऑड-ईवन सिस्टम को हटाने और निजी कार्यालयों को 50% क्षमता पर संचालित करने की अनुमति देने के लिए भी कहा।
अगर उपराज्यपाल दिल्ली सरकार की इन सिफारिशों को मंजूरी दे देते हैं तो नए नियम कल से लागू हो सकते हैं। इससे दुकानदारों, ऑफिस वर्कर और आम लोगों को भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। बता दें, दिल्ली में 8 जनवरी से वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया था।