Gorakhpur Famous Mutton: गोरखपुर अपने स्वादिष्ट नॉनवेज व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. जहां मटन प्रेमियों के लिए कई खास जगहें है. इनमें अदालत मटन हाउस का मटन दो प्याजा काफी लोकप्रिय है. जिसे हांडी में अंगीठी की धीमी आंच पर पकाया जाता है. इस पारंपरिक तरीके से तैयार मटन में मसालों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाता है. जिससे इसका टेस्ट लाजवाब हो जाता है. वहीं जिला अस्पताल रोड स्थित दानाराम की सिंधी होटल का मटन चाप भी लोगों के बीच बेहद मशहूर है. गाढ़े रोगन और संतुलित मसालों के साथ तैयार यह डिश गरमा-गरम रोटी के साथ परोसी जाती है. यही वजह है कि शाम होते ही इन दोनों जगहों पर मटन प्रेमियों की भीड़ जुट जाती है.