Gorakhpur Famous Tea: पूर्वांचल का शहर गोरखपुर अपनी धार्मिक पहचान के साथ-साथ खास चाय संस्कृति के लिए भी जाना जाता है. यहां की गलियों में चाय पीना एक अलग अनुभव बन चुका है. कूड़ाघाट में दीपक की दुकान पीतल के बड़े भगोने में बनी गाढ़ी चाय और बटर बन मक्खन के लिए मशहूर है. गोरखनाथ मंदिर के पास बुजुर्ग चाचा की दुकान पर कोयले की धीमी आंच में बनी चाय पर ताजी मलाई डाली जाती है, जो अनोखा स्वाद देती है. विजय चौक पर शाम के समय चाय और बन मक्खन का कॉम्बिनेशन लोगों की पहली पसंद है. वहीं राप्ती नगर में मनोज की भट्ठा वाली चाय अपनी खुशबू और गाढ़े स्वाद के कारण चर्चित है. कम कीमत में मिलने वाला यह देसी स्वाद ही गोरखपुर की चाय संस्कृति को खास बनाता है.