Fara Recipe: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अब स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखने लगे हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश के बघेलखंड का पारंपरिक व्यंजन फरा फिर से लोकप्रिय हो रहा है. यह चावल के आटे और चना दाल की स्टफिंग से तैयार किया जाता है और इसे तेल में तलने की बजाय भाप में पकाया जाता है, जिससे यह हल्का और पौष्टिक बनता है. रसोईया प्रियंका सिंह के अनुसार, फरा बनाने के लिए चावल के आटे की लोई में चना दाल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और मसालों की स्टफिंग भरी जाती है. इसे करीब 15 से 20 मिनट तक स्टीम किया जाता है. हल्के तड़के के बाद फरा का स्वाद और बढ़ जाता है. हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ यह हेल्दी नाश्ते या हल्के भोजन का बेहतरीन विकल्प है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।