Makhana Storage Tips: मखाना (Makhana) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं. इसे लोटस सीड (Lotus Seed) और प्रिकली वॉटर लिली (Prickly Water Lily ) के नाम से भी जाना जाता है. इसका नियमित सेवन दिल संबंधी बीमारियों, ब्लड प्रेशर सहित अन्य रोगों में लाभकारी होता है. मखाना जितना फायदेमंद होता है, इसे घर में सही तरीके से स्टोर करना भी उतना ही जरूरी होता है, क्योंकि इसमें थोड़ी सी भी नमी लगने पर यह खराब होने लगते हैं. यही वजह है कि लोग इसे ज्यादा मात्रा में लाकर स्टोर करने से परहेज भी करते हैं.
मखाना धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण होता है. विभिन्न पूजा-पाठ में मखानों का प्रयोग किया जाता है. ऐसे में कई घरों में यह सालभर रखा रहता है. आज भी अगर घर पर मखाना इस्तेमाल करते हैं और उसे सही तरीके से स्टोर कर रखना चाहते हैं तो कुछ टिप्स आपके काम आ सकती हैं.

इन तरीकों से मखाना करें स्टोर

1. एयर टाइट कंटेनर – मखानों को अगर आप लंबे वक्त तक स्टोर कर रखना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि इसे हमेशा एयर टाइट कंटेनर में ही रखें, क्योंकि मखानों पर मौसम के बदलाव का जल्दी असर होता है. अगर इनमें नहीं लग जाए तो इसका स्वाद खराब हो जाता है.

2. गर्म स्थान – मखानों को आप ज्यादा वक्त तक अच्छा रखना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें कभी अंधेरे और नमी वाले स्थान पर नहीं रखें. मखानों को हमेशा सूखे और गर्म स्थान पर ही स्टोर कर रखें. इससे इनके स्टोर की अवधि बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Paneer Storage Tips: इन तरीकों से लंबे वक्त तक पनीर को रख सकते हैं फ्रेश

3. गीले हाथों का प्रयोग – मखाने भले ही आपने एयरटाइट कंटेनर में और सूखे स्थान पर रखें हो लेकिन अगर उन्हें लापरवाही से निकालते हैं तो भी उनमें नमी पैदा हो सकती है. मखानों को निकालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि हाथ गीले ना हों. हमेशा हाथ पोछकर ही मखानों को निकालें.

4. पॉली जिप बैग – मखानों को लंबे समय तक स्टोर करने का एक तरीका यह भी है कि उन्हें किचन पेपर में लपेटकर एक पॉली जिप बैग में रखा जाए. इससे उन्हें कहीं से भी हवा नहीं लगती है और वे खाने योग्य बने रहते हैं.

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: इन कुकिंग टिप्स से नॉर्मल खाने का भी बढ़ जाएगा स्वाद

5. सूरज की रोशनी – आपने अगर एकसाथ ज्यादा मात्रा में मखानों को खरीद लिया है और उन्हें ज्यादा समय तक अच्छा बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें समय-समय पर सीधे सूर्य की रोशनी दिखाना भी जरूरी है. मखानों को सूर्य की सीधी रोशनी में रखने से उनमें पैदा होने वाली नमी खत्म हो जाती है.

Tags: Food, Lifestyle, Tips and Tricks



Source link

Write A Comment