Image Source : INSTAGRAM
विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ठाकुर

Highlights

  • विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ठाकुर ने शेयर किए फोटो
  • शीतल ठाकुर के लुक को फैंस कर रहे पसंद

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने हाल ही में शादी की। इसके बाद दोनों की तस्वीरें सामने आई। विक्रांत और शीतल ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला किया था। फिलहाल शीतल ठाकुर ने शादी के बाद पहली बार कुछ लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं। फोटो में शीतल कमाल की दिख रही हैं। साथ ही उनका ड्रेसिंग सेंस भी देसी लग रहा है।

शीतल ठाकुर ने तीन फोटो अपलोड किए हैं। उन तस्वीरों में उनका लुक एकदम अलग है। शीतल की फोटो से पता चल रहा है कि अबतक उनपर वेडिंग फीवर चढ़ा हुआ है। पता नहीं ये कबतक उतरेगा।

फोटो में शीतल ठाकुर लाल-लाल दिख रही हैं। शीतल लाल रंग का चूड़ा, रेड नेल पॉलिश, सिंदूर में दिख रही हैं। उनका रेड कलर उनको खास बनाने का काम कर रहा है। साथ ही उनकी मुस्कान बेहद प्यारी लग रही है। इसी कारण फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यहां देखें शीतल ठाकुर के लेटेस्ट फोटो-

Sheetal Thakur

Image Source : INSTAGRAM

दुल्हन की तरह शर्माने के अंदाज में शीतल

Sheetal Thakur

Image Source : INSTAGRAM

शीतल ठाकुर सेल्फी लेते हुए

फोटो में दिख रहा है कि शीतल ने रिप्ड जींस के साथ सूट पहनी हैं। ये देसी कॉम्बिनेशन इनके लुक को खास बना रहा है। बता दें, विक्रांत मैसी ने शादी की फोटो शेयर करके लिखा था- सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की। 





Source link

Write A Comment