Powered by :

Last Updated:

क्या सच में Iron Man जैसा सूट बनाया जा सकता है? Alex Burkan ने इस सवाल को हकीकत में बदल दिया है. 6 साल की मेहनत से तैयार इस रियल सूट में 3D प्रिंटेड मास्क, आर्टिफिशियल मसल्स, Tesla बैटरी और हाइड्रोजन-बेस्ड ब्लास्टर जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं. ये प्रोजेक्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और टेक लवर्स को हैरान कर रहा है. जानिए इसकी पूरी कहानी…

ख़बरें फटाफट

Real Iron Man: 6 साल की मेहनत, टेस्ला की बैटरी और बन गया टोनी स्टार्कZoom

6 साल की मेहनत से इस क्रिएटर ने बनाया Iron Man सूट

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शौक को प्रोफेशनल लेवल पर ले जाने का एक शानदार उदाहरण सामने आया है. एक क्रिएटर एलेक्स बुरकान (Alex Burkan) ने पूरे 6 साल की लगातार मेहनत के बाद मार्वल कॉमिक्स के पॉपुलर सुपरहीरो आयरन मैन (Iron Man) से इंस्पायर्ड एक रियल सूट तैयार किया है. ये प्रोजेक्ट शुरू में सिर्फ एक फिल्म फैन का शौक था, लेकिन समय के साथ ये इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना बन गया.

एलेक्स ने अपने सूट में कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए हैं. इसमें मेटल 3डी प्रिंटेड मास्क (metal 3D-printed mask) है, जो काफी हद तक टोनी स्टार्क के हेलमेट जैसा दिखता है. सूट में आर्टिफिशियल मसल्स (artificial muscles) लगाए गए हैं, जो वियरेबल डिवाइस को मूवमेंट देने में मदद करते हैं. एक कस्टम कंट्रोल सिस्टम पूरे सूट को कंट्रोल करता है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि सूट की पावर के लिए Tesla की बैटरी सेल्स का इस्तेमाल किया गया है.

सालों की मेहनत

सूट का एक प्रमुख हिस्सा हाइड्रोजन-बेस्ड रिपल्सर-स्टाइल ब्लास्टर (hydrogen-based repulsor-style blaster) है. फिल्म में ये जादुई हथियार लगता है, लेकिन वास्तविकता में ये इंजीनियरिंग हार्डवेयर की तरह काम करता है. इसमें गैस सिस्टम और बैटरियों का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल हुआ है. एलेक्स ने सालों तक टेस्टिंग की, जिसमें 3डी प्रिंटिंग, बैटरी मैनेजमेंट, गैस सिस्टम और कंट्रोल मैकेनिज्म को एक साथ जोड़ने का काम शामिल था.

सोशल मीडिया पर छाए एलेक्स

ये प्रोजेक्ट ऑनलाइन काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि ये दिखाता है कि DIY (Do It Yourself) इंजीनियरिंग कितनी दूर तक जा सकती है. आमतौर पर लोग ऐसे प्रोजेक्ट्स को सिर्फ हॉबी समझते हैं, लेकिन एलेक्स ने इसे प्रोफेशनल लेवल पर ले जाकर साबित कर दिया कि सही डेडिकेशन, नॉलेज और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल से फिल्मी कल्पना को हकीकत में बदला जा सकता है.

3डी प्रिंटिंग का तगड़ा खेल

3डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी ने इस सूट की मैन्युफैक्चरिंग में अहम भूमिका निभाई. इससे जटिल पार्ट्स को सटीक तरीके से बनाना संभव हो सका. आर्टिफिशियल मसल्स की मदद से सूट को कुछ हद तक बॉडी मूवमेंट के साथ सिंक्रोनाइज करने की कोशिश की गई है. टेस्ला बैटरी सेल्स ने पावर सप्लाई दी, जबकि हाइड्रोजन-बेस्ड सिस्टम ने रिपल्सर को फंक्शनल बनाने में मदद की.

ये सूट न सिर्फ दिखने में आकर्षक है, बल्कि इसमें लगी टेक्नोलॉजी फ्यूचर की वियरेबल रोबोटिक्स और एक्सोस्केलेटन (exoskeleton) तकनीक की झलक भी दिखाती है. ऐसे प्रोजेक्ट्स युवा इंजीनियरों और मेकर्स को इंस्पायर्ड करते हैं कि वे अपनी रुचि को गंभीरता से लेकर बड़े लेवल पर काम कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link

Write A Comment