Last Updated:
Arbi Patta Pakora Recipe: रांची के गांवों में मेहमानों के लिए अरबी यानी पुटकु के पत्तों की खास पकौड़ी बनती है, बेसन, इमली मसालों के लेप के साथ तली ये पकौड़ी बेहद पसंद की जाती है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
रांची: अगर आपके घर में कोई वीआईपी मेहमान आ जाए तो झारखंड की राजधानी रांची के आसपास के गांव लोग कहीं बाहर जाकर ब्रांडेड नमकीन, भुजिया या फिर बढ़िया नाश्ता पानी का इंतजाम नहीं करते हैं. बल्कि अपने घर के पीछे जाते हैं. जहां पर खूबसूरत 4-5 पत्ते बड़े-बड़े उगे रहते हैं. उसे तोड़ते हैं और उसको लाकर बढ़िया से बेसन में लपेट के उसका पकौड़ी बनाते हैं, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं अरबी के पत्ते की. जो रांची के घरों के पीछे अपने आप ही हो जाते हैं. यहां के स्थानीय लोग इसे हाथी का पत्ता भी बोलते हैं. इसके लिए कोई विशेष देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है. यहां का वातावरण और मिट्टी इसके लिए काफी उपयुक्त है. इसीलिए थोड़ा सा बाहर आप रांची से निकलेंगे तो हर घर के बाहर और पीछे की तरफ यह पत्ता आपको देखने को मिल जाएगा. यहां के लोकल लोग इसको पुटकु भी बोलते हैं.
मेहमानों के लिए इसकी बनती है खास पकोड़ी
रांची की संगीता बताती हैं कि हमारे घर में मेहमान आते हैं तो लोग बाहर नहीं जाते हैं. बल्कि, घर के आंगन से ही पुटकु के पत्ते को तोड़कर लाते हैं और फिर इसका छोटा-छोटा पीस में काटते हैं या फिर इस पत्ता को गोटा ही रहने देते हैं और पत्ते के ऊपर बेसन का लेप लगाते हैं. बेसन का यह लेप भी बड़ा स्पेशल तरीके से इमली डालकर तैयार होता है. सबसे पहले आपको इमली का खट्टा पानी चाहिए. इमली नहीं है तो अमचूर भी होगा तो चल जाएगा.
इस तरीके से बनाएं पकौड़ी
सबसे पहले आप बेसन ले लीजिए. फिर बेसन में आपको इमली का पानी या फिर अमचूर दोनों में से कोई एक चीज डाल दीजिए. फिर अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटा हुआ मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज व नामक. यह सब डालकर हल्के पानी के साथ मिला लीजिए. ध्यान रहे, पेस्ट एकदम गाढ़ा होना चाहिए. पानी जैसा बिल्कुल भी नहीं और फिर इसको पत्ते के ऊपर दोनों तरफ लगा दीजिए अपने हाथों से.
मेहमान जरूर करेंगे तारीफ
दोनों तरफ लगाने के बाद फिर इसको गरम तेल में फ्राई कर लीजिए और कुछ नहीं करना है. बस इसको अब चटनी के साथ मेहमानों को परोस दीजिए और फिर देखिए खाने में क्या टेस्टी लगता है. बाहर के जो महंगे-महंगे नाश्ते होते हैं. वह भी इसके सामने फेल हो जाते हैं. जो मेहमान खाते हैं वह तारीफ जरूर करेंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें