Last Updated:

Plum Curry Recipe: गर्मी के मौसम में बुरहानपुर की खास ‘जाम की सब्जी’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. यह खट्टी-मीठी सब्जी बेहद आसान तरीके से घर पर तैयार की जा सकती है और 3 दिन तक खराब नहीं होती. जाम, शक्कर और मसालों से बनी यह डिश खाने का स्वाद दोगुना कर देती है. डॉक्टर भी इसे पाचन के लिए अच्छा मानते हैं, जिससे गर्मी में शरीर को राहत मिलती है. अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है.

Kaise Bnayein Jaam ki Sabji: अगर आप गर्मी में रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो बुरहानपुर की ये खास ‘जाम की सब्जी’ आपके लिए एकदम परफेक्ट है. ये ना सिर्फ झटपट बनती है, बल्कि स्वाद में इतनी जबरदस्त होती है कि एक बार खाओगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा. खास बात ये है कि ये सब्जी 3 दिन तक खराब भी नहीं होती, यानी एक बार बनाओ और आराम से खाओ.

निमाड़ की खास पहचान
बुरहानपुर और आसपास के निमाड़ इलाके में जाम की सब्जी काफी फेमस है. यहां गर्मी के दिनों में हर घर में ये जरूर बनती है. एक्सपर्ट विजय चौधरी बताते हैं कि मेहमानों को भी ये सब्जी बहुत पसंद आती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आ जाता है.

कैसे बनती है जाम की सब्जी?
इसे बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले बाजार से आधा किलो जाम लेकर अच्छे से धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कढ़ाई में करीब 50 ग्राम तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद जाम डालकर अच्छे से चलाएं और करीब 100 ग्राम शक्कर डाल दें. थोड़ी देर पकाने के बाद आपकी स्वादिष्ट जाम की सब्जी तैयार हो जाएगी.

स्वाद में खट्टी-मीठी, सेहत में भी फायदेमंद
इस सब्जी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो खाने का मजा बढ़ा देता है. डॉक्टरों के मुताबिक, इस तरह की सब्जी पाचन शक्ति को बेहतर बनाती है और शरीर को ठंडक भी देती है. गर्मी में इसे खाना काफी फायदेमंद माना जाता है.

3 दिन तक नहीं होगी खराब
इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये 3 दिन तक खराब नहीं होती. आप इसे फ्रिज में या ठंडी जगह पर रख सकते हैं और आराम से खा सकते हैं. यही वजह है कि लोग इसे बनाकर स्टोर भी करते हैं.

गर्मी का परफेक्ट देसी स्वाद
अगर आप इस गर्मी में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो जाम की सब्जी जरूर बनाकर देखें. ये आपके खाने में एक नया ट्विस्ट लाएगी और हर किसी को पसंद आएगी.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link

Write A Comment