Kachori Aloo Sabji Recipe: अब आप दाल भिगोए बिना भी झटपट ‘कचौड़ी-आलू’ बना सकते हैं. कचौड़ी बनाने के लिए, हमें दाल को घंटों तक भिगोना पड़ता है, फिर उसे पीसना होता है और उसके बाद अच्छा स्वाद पाने के लिए उसे काफी देर तक भूनना पड़ता है. लेकिन अब ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है. पकंज भदौरिया ने इस वीडियो में त ‘इंस्टेंट कचौड़ी मसाला’ बनाने का तरीका शेयर किया है. इस ट्रिक से आपको सिर्फ 10 मिनट के लिए दाल भिगोना है और आपकी कचौड़ियों के लिए स्टफिग 10 मिनट में ही तैयार हो जाएगी. वहीं, आलू की सब्जी बिना प्याज और बिना लहसुन के बनती है, जो ‘कचौड़ी-आलू’ के इस मेल को एकदम मुकम्मल बना देती है.