Last Updated:

Son Of Sardaar 2 Movie Review: फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर की जोड़ी कमाल की दिखी, लेकिन संजय मिश्रा, रवि किशन और विंदू दारा सिंह की फौज कॉमेडी का वो तड़का नहीं लगा पाई जिसकी उम्मीद थी. तो चलिए आपको बताते हैं कैसी है ‘सन ऑफ सरदार 2’…

Zoom

1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’.

सन ऑफ सरदार 2 3

1 अगस्त 2025|हिंदी147 मिनट|कॉमेडी ड्रामा

Starring: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा और अन्यDirector: विजय कुमार अरोड़ाMusic: जानी, तनिष्क बागची, हर्ष उपाध्याय और अन्य

Watch Trailer

2012 में आई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ को काफी पसंद किया गया और यह उस साल की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. उस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त की जोड़ी हिट रही थी, वहीं 13 साल बाद आए इस फिल्म के दूसरे पार्ट में संजय दत्त की जगह अजय के साथ रवि किशन को लिया गया. इस बार अजय के साथ मृणाल ठाकुर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं और इन दोनों की केमिस्ट्री आपको पर्दे पर पसंद आने वाली है. तो आइए, आपको बताते हैं कि कैसी है यह फिल्म और कैसी है इस बार की कहानी…

फिल्म की कहानी यूके से शुरू होती है, जहां एक तरफ जसविंदर सिंह रंधावा उर्फ जस्सी (अजय देवगन) की पत्नी डिंपल (नीरू बाजवा) किसी और से प्यार करने लगती है और जस्सी से अलग होना चाहती है, लेकिन जस्सी ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती. जस्सी को लगता है कि इससे भारत में रह रही उसकी मां को बहुत तकलीफ होगी. वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान से यूके आई राबिया (मृणाल ठाकुर), गुल- जो है तो एक लड़का लेकिन ऑपरेशन के बाद लड़की बन चुका है (दीपक डोबरियाल) और मेहविश (कुबरा सैत) और सबा (रोशनी वालिया) की कहानी कुछ और ही है. ये सभी शादियों में नाचती हैं. सबा जो राबिया की बहन बेटी है, जो अब इस दुनिया में नहीं है और राबिया सबा को अपने पास रखती है.

वहीं, राजा (रवि किशन) का परिवार भी है, जिसका बेटा सबा से प्यार करता है. राजा पाकिस्तानियों से नफरत करता है, लेकिन उसके बेटे को नहीं पता कि वह जिस लड़की से प्यार करता है, वह पाकिस्तानी है. अब राबिया, जस्सी को, जो अपनी पत्नी से अलग होकर राबिया के घर में रह रहा है, अपनी बहन की बेटी सबा के पिता बनने का नाटक करने के लिए मना लेती है. एक घटना के दौरान राबिया और जस्सी की मुलाकात होती है और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं, जिसके बाद राबिया उसे अपने घर में पनाह देती है. जस्सी को राजा के सामने कर्नल बनाकर पेश किया जाता है.

जस्सी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. फिल्म के पहले पार्ट में उन्हें संजय दत्त ने परेशान किया था और अब रवि किशन राजा का किरदार उनकी परेशानियां बढ़ाते दिखे. अजय देवगन फिल्म में अपने पुराने रोल में ही नजर आए हैं और अपना बेस्ट दिया है. पर्दे पर उनके साथ मृणाल ठाकुर खूब जंच रही हैं. रवि किशन से लेकर संजय मिश्रा तक, सभी ने अपने किरदारों से कमाल किया है, लेकिन सबसे दमदार रोल गुल के रूप में दीपक डोबरियाल का होगा. उन्होंने फिल्म में एक लड़की का किरदार निभाया है. बस फिल्म थोड़ा हंसाने में पीछे रह गई, लेकिन फिल्म की कहानी अच्छी है, जो आपको कई जगह भावुक भी कर देती है.

फिल्म का फर्स्ट हाफ में कहानी की रफ्तार थोड़ी धीमी है, जिससे आपको थोड़ी बोरियत महसूस हो सकती है, लेकिन सेकंड में अपनी गति को पकड़ने में कामयाब हो जाती है. फिल्म में इस बार डायरेक्शन का कमान विजय कुमार अरोड़ा को दिया गया और उन्होंने बहुत शानदार तरीके से फिल्म को डायरेक्ट किया. वहीं, अमर मोहिले और सलिल अमृते का बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म की जान है. साथ ही, कुछ गाने को पहले ही वायरल हो चुके हैं, उन्हें पर्दे पर देखना भी आपको अच्छा लगेगा. यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ सिनेमाघर जाकर देख सकते हैं. मेरी ओर से फिल्म को 5 में 3 स्टार.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें



Source link

Write A Comment