Image Source : INSTAGRAM/SRIDEVI.IR
Sridevi Death Anniversary

Highlights

  • दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी ने साल 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया था
  • श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था

दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का आज के ही दिन 24 फरवरी, 2018 को निधन हो गया था। श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में हमेशा लोगों के जेहन में ताजा रहेंगी। श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग और डांस स्किल से यह साबित कर दिया था कि उनका कोई जोड़ नहीं है। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर फैंस और उनके चाहने वाले तरह-तरह से अभिनेत्री को याद कर रहे हैं। श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भी मां की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी तस्वीर को शेयर कर उन्हें याद किया है।

आइए एक नजर उनकी फिल्मों पर डालते हैं जिसकी वजह श्रीदेवी को बॉलीवुड में याद किया जाता है। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने चुनौतीपूर्ण रोल भी निभाए। यही वजह है कि उन्हें भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है।

चांदनी

इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने लीड रोल निभाया था। ये मूवी उस दौर में सुपरहिट हुई थी। दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

नगीना
नगीना, श्रीदेवी की पॉपुलर मूवी में से एक है। इसमें भी श्रीदेवी और ऋषि कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही अमरीश पुरी भी नज़र आए थे।

निगाहें
नगीना की दूसरी कड़ी निगाहें भी श्रीदेवी की चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में श्रीदेवी सनी देओल के साथ नजर आईं थी। फिल्म में विलेन का किरदार अनुपम खेर ने निभाया था।

हिम्मतवाला
ये एक एक्शन मूवी थी, जिसमें श्रीदेवी के साथ जितेंद्र, अमजद खान, कादर खान और शक्ति कपूर थे। के. राघवेंद्र द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

खुदा गवाह
इस मूवी में लव स्टोरी दिखाई गई थी, जिसमें श्रीदेवी ने डबल रोल निभाया था। श्रीदेवी और भी फिल्मों में डबल रोल निभा चुकी हैं। उन्होंने कॉमेडी रोल्स भी किए।





Source link

Write A Comment