साल 1987 में आई फिल्म ‘नायकन’ के बाद कमाल हासन और मणिरत्नम फिर से एक साथ आए हैं. दोनों की फिल्म ‘ठग लाइफ’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जो एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है, जिन्होंने कमल हासन के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट लिखी है. कन्नड़ और तमिल भाषा को लेकर उठे विवाद के बाद यह फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसके अलावा यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज हुई है.

राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज द्वारा निर्मित इस फिल्म में हासन के साथ-साथ सिलंबरासन, त्रिशा कृष्णन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, जोजू जॉर्ज, नासर, अली फजल, रोहित सराफ और बाबूराज भी हैं. साउथ की वही मारधाड़-एक्शन से भरपूर फिल्म में कुछ नयापन नहीं है, लेकिन काफी वक्त बाद कमल हासन की पर्दे पर वापसी कमाल की है, लेकिन यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिखती. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं.

क्राइम और धोखे से शासित दुनिया में कमल हासन (रंगाराया शक्तिवेल नायकर) के प्रतिद्वंद्वी गिरोह के नेता महेश मांजरेकर (सदानंद) द्वारा किए गए गोलीबारी में फंसे एक व्यक्ति की मौत हो जाती है, जिससे उसके बच्चे सिलंबरासन (अमरन) और चंद्रा (ऐश्वर्या लक्ष्मी) अलग हो जाते हैं. इसी बीच, शक्तिवेल और उसका भाई मणिकम (नासर) अमरन को बचाते हैं और उसे अपने बेटे की तरह पालते हैं.

फिर सालों बाद मणिकम की बेटी सदानंद के भतीजे द्वारा धोखा दिए जाने के बाद खुद की जान ले लेती है. अमरन बदला लेने के लिए उसे पकड़ लेता है और शक्तिवेल उसे मार देता है और यहीं से फिल्म की कहानी में बदलाव देखने को मिलता है. शक्तिवेल को कैद कर लिया जाता है, जिसके बाद अमरन शक्तिवेल की गद्दी पर बैठ जाता है. मनिकम और अमरन सदानंद से मिलते हैं, जो शांति समझौते का प्रस्ताव रखता है. वह राजनीति में प्रवेश करेगा, और अमरन उसके व्यापारिक क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले सकता है. हालांकि शुरू में वह नाखुश था, लेकिन आखिरकार शक्तिवेल ने इस फैसले को स्वीकार कर लिया, लेकिन जेल से रिहा होने के बाद शक्तिवेल काफी बदलाव देखता है, जहां हर कोई अब अमरन को नेता के रूप में मानता है.

एक बार, जब शक्तिवेल अपने गिरोह के साथ कार में सफर कर रहा होता है, तो उस पर हत्या का प्रयास किया जाता है. वह हमले में बच जाता है और फिर अमरन पर शक करने लगता है. इसके बाद क्या होता है, यह जानने के लिए आपको सिनेमाघर जाकर पूरी फिल्म देखनी होगी. वहीं, एक्टिंग की बात करें तो फिल्म में कमल हासन के साथ-साथ सिलंबरासन, त्रिशा कृष्णन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, जोजू जॉर्ज, नासर, अली फजल, रोहित सराफ और बाबूराज ने भी अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है.

वहीं, एआर रहमान का संगीत भी इस फिल्म की जान है. बैकग्राउंड स्कोर कमाल का है और साथ ही मणिरत्नम के डायेरक्शन पर सवाल तो उठाना बिलकुल भी उचित नहीं होगा, लेकिन कहीं न कहीं उनका जादू इस बार नहीं चल पाया है. फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो है, जिससे आपको बोरियत महसूस हो सकती है, लेकिन सेकेंड हाफ आते-आते फिल्म अपनी गति पकड़ लेती है. मेरी ओर से इस फिल्म को 5 में से 2.5 स्टार.



Source link

Write A Comment