टमाटर का सूप रेसिपी (Tomato Soup Recipe): टमाटर का सूप (Tomato Soup) आमतौर पर शादी या पार्टियों में नजर आता है. कई लोग सेहत के मद्देनजर भी टमाटर का सूप (Tamatar Ka Soup) अपनी रेग्यूलर डाइट में शामिल करते हैं. स्वाद और सेहत से भरपूर टमाटर का सूप न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान होता है. आप भी अगर अपनी सेहत को लेकर फ्रिकमंद हैं और टमाटर के सूप को अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो हम आपको आज टमाटर का सूप बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस सिंपल रेसिपी को फॉलो कर आप घर में ही स्वादिष्ट टमाटर सूप तैयार कर सकते हैं.
बता दें कि टमाटर सेहत के लिहाज से काफी उपयोगी होता है. सूप का जिक्र जब भी होता है तो ज्यादातर लोग टमाटर का सूप ही पीना पसंद करते हैं. हालांकि कई लोग इसे सिर्फ इसलिए अपने रूटीन में शामिल नहीं कर पाते हैं क्योंकि वे इसे बनाने का सही तरीका नहीं जानते हैं.

टमाटर का सूप बनाने के लिए सामग्री
टमाटर – 4
चीनी – 1/2 टी स्पून
मक्खन – 1 टेबलस्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
ब्रेड क्यूब्स – 5
काला नमक – 1/2 टी स्पून
मलाई/ताजी क्रीम – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Idli Recipe: इडली झटपट तैयार करने का आसान तरीका

टमाटर का सूप बनाने की विधि
टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन में दो कप पानी डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें. 2 से 3 मिनट में पानी उबलने लगेगा. इसे टमाटर पकने तक उबालें. जब टमाटर अच्छी तरह से पक जाएं और वे पूरी तरह से नरम हो जाएं तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें. आप चाहें तो टमाटर को जल्द पकाने के लिए कुकर में टमाटर और 1 कप पानी डालकर 2 सीटी लगा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bhatura Recipe: ‘पंजाबी स्टाइल’ भटूरे बनाने की आसान रेसिपी

अब टमाटर को निकालकर उनका छिलका उतार लें. इसके बाद टमाटर के सभी टुकड़ों को पीस लें. इसके बाद पिसे हुए टमाटर के गूदे को बड़ी छलनी से छानकर उसके बीजों को अलग कर दें. अगर सूप गाढ़ा लग रहा है तो जरूरत के हिसाब से उसमें पानी मिलाकर पतला कर लें. इसके बाद फिर उसे मीडियम आंच पर गैस पर उबलने के लिए रख दें.

जब सूप में एक उबाल आ जाए तो उसमें मक्खन, काला नमक, चीनी, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर 6-7 मिनट तक पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें. आपका टेस्टी एंड हेल्दी टमाटर सूप बनकर तैयार हो चुका है. इसमें ब्रेड क्यूब्स और हरा धनिया पत्ती डालकर सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle



Source link

Write A Comment