नई दिल्ली. अगर आप एंड्रॉयड फोन यूजर्स हैं और कॉलर आइडेंटिफिकेशन ऐप ट्रूकॉलर (Truecaller) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, ट्रूकॉलर ने कहा कि वह आने वाले हफ्तों में भारत में एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए वीडियो कॉलर आईडी (Video Caller ID), कॉल रिकॉर्डिंग (Call Recording), घोस्ट कॉल (Ghost Call), अनाउंस कॉल (Announce Call) जैसी प्रीमियम सुविधाओं सहित नई सुविधाएं शुरू करेगा.

घोस्ट कॉल का मतलब उस सुविधा से है जिसमें यूजर्स अपने लिए कोई भी नाम, नंबर या तस्वीर डाल सकता है और वह जब किसी को कॉल करेगा तो दूसरे व्यक्ति के फोन में वहीं चीजें दिखेंगी. वहीं अनाउंस कॉल का मतबल फोन में कॉल करने वाले व्यक्ति के नाम की घोषणा करने से है.

भारत में ट्रूकॉलर के 22 करोड़ यूजर्स
स्टॉकहोम (स्वीडन) की इस कंपनी के लगभग 30 करोड़ मंथली यूजर्स हैं और अकेले भारत में इसके 22 करोड़ यूजर्स हैं जो उसके कुल उपयोगकर्ताओं का तीन-चौथाई हिस्सा है.


ट्रूकॉलर इंडिया के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषित झुनझुनवाला ने कहा, ”ट्रूकॉलर 22 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए उनकी पेशेवर और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए कम्यूनिकेशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. लोगों ने हम पर जो विश्वास दिखाया है, उससे हम काफी खुश हैं, लेकिन साथ ही संचार को बदलने का लक्ष्य भी हमें प्रेरित करता है.”

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी गिरावट, चेक करें कितने पर पहुंच गया 10 ग्राम गोल्‍ड

उन्होंने कहा कि ये नयी सुविधाएं लोगों को एक सुरक्षित, मजेदार और संतोषजनक अनुभव प्रदान करते हुए अपने कम्यूनिकेशन उपकरण पर ज्यादा नियंत्रण करने में मदद करेंगी.

Tags: Android, Tech news, Tech News in hindi, True caller





Source link

Write A Comment